दुर्ग रेवा तालाब में हर्षों उल्लास से मनाया गया छठ महापर्व: व्रती महिलाएं और पुरुष अपने परिवार के साथ डूबते हुए सूयर्देव को दिया अर्ध्य

दुर्ग। छठ महापर्व पुरे शहर में हर्षों उल्लास से मनाया गया। दुर्ग के रेवा तालाब में अशोक सिंह प्रदेश महासचिव (जेडीयू), मीना सिंह वार्ड पार्षद के साथ उपस्थित लोगों सभी लोगों ने सूर्य देव की पूजा अर्चना कर समस्त प्रदेश वसियों के मंगल स्वस्थ की कामना की। तालाबों में पहुंचकर व्रती महिलाएं और पुरुष अपने परिवार के साथ डूबते हुए सूयर्देव को अर्ध्य दिये।

व्रती बांस के बने नए सूपे में हल्दी, मूली और अदरक के हरे पौधे, पानी वाला नारियल, केला, नासपाती, बड़ा नीबू, शकरकंद और पारम्परिक पकवान ठेकुआ को रख तालाब के पानी में उतरकर सूयर्देव की ओर मुखकर अर्ध्य देकर संतान की दीर्घायु व परिवार के कुशलता की कामना की। इससे पहले घाट पर बने पूजा वेदी को गन्ने व केले के पत्ते से सजाकर छठी मैया की पूजा अचर्ना की।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...