भानुप्रतापपुर में हादसों का कहर : ट्रेन और ट्रक की चपेट में आने से 14 मवेशियों की मौत

भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर क्षेत्र में रात से सुबह के बीच हुए दो अलग-अलग हादसों ने पशुपालकों को झकझोर दिया। भैंसाकन्हार के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। इसके कुछ घंटे बाद भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर अज्ञात ट्रक ने चार मवेशियों को कुचल दिया। दोनों घटनाओं में कुल 14 मवेशियों की जान चली गई।

रेलवे ट्रैक पर मवेशियों के झुंड को ट्रेन ने मारी टक्कर
पहला हादसा भानुप्रतापपुर से लगे भैंसाकन्हार क्षेत्र में देर रात हुआ। यहां रेलवे ट्रैक के पास मौजूद मवेशियों का झुंड ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में 10 मवेशियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये मवेशी स्थानीय पशुपालक रमेश विक के थे। घटना की सूचना मिलने के बाद भानुप्रतापपुर एसडीएम गंगाधर वाहिले अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया। प्रशासन द्वारा पशुपालक को नियमानुसार मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

पशुपालक ने रेलवे ट्रैक की स्थिति पर उठाए सवाल
पशुपालक रमेश उइके ने हादसे के पीछे रेलवे ट्रैक की स्थिति को भी एक वजह बताया है। उनका कहना है कि गांव के पास रेलवे लाइन पर दोनों तरफ लंबा मोड़ है। इसके चलते कई बार ट्रेन काफी नजदीक आने के बाद दिखाई देती है। उनका आरोप है कि ट्रेन के आने से पहले हॉर्न नहीं बजने के कारण ट्रैक के आसपास मौजूद पशुपालकों और मवेशियों को खतरे का अंदाजा समय रहते नहीं हो पाता। उन्होंने इस क्षेत्र में मवेशियों की सुरक्षा को लेकर व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत बताई।

मुख्य चौक पर ट्रक ने चार मवेशियों को कुचला
दूसरी घटना भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक पर सुबह करीब 5 बजे हुई। सड़क पर मौजूद चार मवेशी एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर के बाद चारों मवेशियों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुम्हारी में गुटखे का ‘खेल’ बेनकाब : सेंट्रल GST...

दुर्ग। जिले के कुम्हारी क्षेत्र में सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर संचालित अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा...

रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग से मिली...

रायपुर। राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धमकी देने वाले...

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन...

गणेश विसर्जन को लेकर भिलाई निगम की अपील: पहले...

भिलाई नगर। गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को सुव्यवस्थित, सुगम और स्वच्छ बनाने के लिए भिलाई नगर निगम ने नागरिकों से...