CG – कपड़ा शोरूम में बुर्खा पहनकर की 30 लाख की चोरी: पुलिस ने किया मामले का खुलासा… दुकान का कर्मचारी ही निकला मुख्य आरोपी… टूटी टांग से फंसा, 4 गिरफ्तार

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पंडरी इलाके के कपड़ा शोरूम “श्री शिवम” में हुई लाखों की चोरी की गुत्थी आखिरकार पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक आरोपी खुद शोरूम में काम करता था। एक्सक्लूजिव CCTV फुटेज और गहन जांच के आधार पर इस साजिश का पर्दाफाश किया गया है। आरोपी लगभग 30 लाख रुपये की चोरी कर फरार हो गए थे।

आरोपी ने अपने मामा और दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बुर्का पहने हुए साफ नजर आ रहा है। आरोपी जब चोरी के बाद शोरूम की छत से रस्सी के सहारे नीचे उतर रहा था, तभी दूसरे मंजिल पर रस्सी अचानक टूट गई। आरोपी नीचे गिर गया और उसका पैर टूट गया। शोरूम के बाहर लगे CCTV में आरोपी अपने साथी के कंधे के सहारे चलकर लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। जांच में पुलिस को आरोपी के पैर में चोट की बात पता चली।

सिविल लाइन और क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच पड़ताल के दौरान वहां काम कर रहे कर्मचारी के बारे में पता लगाया। तभी शोरूम के भीतर कैश काउंटर के पास ड्यूटी करने वाले राजेश टंडन से पूछताछ की गई। राजेश का पैर टूटा हुआ था। पुलिस को उस पर शक हुआ। आरोपी की मोबाइल लोकेशन वारदात के दिन शोरूम के आसपास की पाई गई। इसके बाद सख्ती से पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी राजेश ने बताया कि, उसने अपने मामा परमेश्वर बघेल और सुरेश कुमार दीवान के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। साथ ही उसका एक दोस्त मोहनीश श्रीवास्तव भी इसमें शामिल था। शोरूम के भीतर केवल राजेश ही घुसा था। बाकी आरोपी बाहर गाड़ियों में इंतजार कर रहे थे। राजेश जब जमीन पर गिरा तो साथी उसे उठाकर कंधे के सहारे कार में लेकर गए।

पुलिस ने चारों चोरों के पास से करीब 17 लाख रुपए कैश, 2 कार और 1 एक्टिवा, 1 पल्सर और 4 मोबाइल जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत 23 लाख रुपए है। इस मामले में ASP रायपुर ग्रामीण कीर्तन राठौर का कहना है कि, पुलिस आरोपियों को रिमांड में लेकर बची हुई रकम की रिकवरी के लिए पूछताछ करेगी। यह पूरी घटना 31 मार्च और 1 अप्रैल के दरमियानी रात की है। चोर शोरूम के भीतर करीब 9:30 बजे दाखिल हुआ। फिर मौका देखकर वहां के स्टोर रूम में छिप गया। चोर शोरूम का ही कर्मचारी था, इसलिए उसने खुद को बुर्का से ढक लिया था, जिससे कोई पहचान न पाए। जब पूरा शोरूम बंद हो गया, कर्मचारी घर चले गए। तो उसने कैश काउंटर को तोड़कर करीब 30 लाख रुपए निकाल लिए। फिर छत के रास्ते फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने अब पूरे मामले का खुलासा कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में शिव महापुराण कथा से पहले चेन स्नैचिंग,...

दुर्ग/भिलाई। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा शुरू होने से पहले ही भिलाई में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चोरों ने...

बारिश के पानी से भरे डबरी में डूबे भाई-बहन,...

मोहला-मानपुर। लगातार हो रही बारिश के बीच जलभराव अब जानलेवा हादसों का कारण बनने लगा है। मोहला-मानपुर जिले के मानपुर विकासखंड के औंधी में...

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की बड़ी पहल: महिला एवं बाल...

रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने महिला सशक्तिकरण और नौनिहालों के बेहतर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। महिला एवं...

शराब पीने से नाराज बेटे ने की मां की...

बालोद। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया...