
दुर्ग-भिलाई। दुर्ग पुलिस ने सुबह-सुबह बड़ी कार्यवाही की है। जिले के 40 से ज्यादा कबाड़ियों के ठिकानों में पुलिस की 40 टीमों ने छापा मारा है। आपको बता दे, पुलिस के 100 से ज्यादा बल इस कार्यवाही में शामिल है। कबाड़ी के नाम पर अवैध काम करने वालों की अब खैर नहीं है। दुर्ग के नए एसपी आईपीएस शलभ कुमार सिन्हा खुद इस कार्रवाई में मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अवैध कार्य करने वाले कबाड़ीयो में हड़कंप मच गया है।

जानिए मुख्य बिंदु :
- दुर्ग SP शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में सुबह सुबह पड़ा कबाड़ियों पर छापा
- जिला दुर्ग के 40 से अधिक कबाड़ियो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई
- राजपत्रित अधिकारियो सहित 14 निरीक्षकों की टीम के साथ 100 से अधिक जवानो के साथ की गई रेड कार्रवाई


