भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा: दसवीं की छात्रा को ट्रक ने रौंदा… घर से ट्यूशन के लिए निकली थी किशोरी, ट्रक ड्राइवर…

  • ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है…

भिलाई। भिलाई से इस वक्त सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। पंथी चौक में 10वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा सड़क हादसे का शिकार हो गई। एक ट्रक चालक ने किशोरी को अपने चपेट में ले लिया।, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, छात्रा ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी इस दौरान जब वो पंथी चौक पास पहुंची उसको ट्रक ने रौंद दिया। बताया जा रहा है कि, पंथी चौक के मोड पर अचानक ट्रक पहुंचने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान रिसाली के कृतिका अपार्टमेंट निवासी रीदिमा साहू के रूप में हुई थी। रीदिमा अपने घर से सेक्टर 10 ट्यूशन के लिए जा रही थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हादसे के बाद इलाके में हंगामा हो गया। रास्ते में जाम की हालत उत्पन्न हो गई। हादसे की वजह से भीड़ लग गई। काफी देर तक आवागमन भी प्रभावित हुआ। एक्सीडेंट की खबर लगते ही भिलाईनगर पुलिस मौके पर पहुंची।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...