कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत, कई हुए बेहोश, जानिए क्या है पूरा मामला

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत

डेस्क। झारखंड में आबकारी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. पुलिस ने रविवार (1 सितंबर) को इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने एक बयान में कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित किया गया था, जिसके लिए राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के कुल सात केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी.

परीक्षा केंद्रों पर मौत आंकड़ा
इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि पलामू में चार, गिरिडीह और हजारीबाग में दो-दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. उन्होंने आगे बतया कि इस भर्ती परीक्षा के दौरा रांची के जगुआर केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी और साहेबगंज केंद्रों पर भी एक- एक अभ्यर्थियों की मौत हुई है.

इतने अभ्यर्थी हो चुके हैं परीक्षा में शामिल
पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया ने कहा कि इस घटना में अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जांच जारी है. होमकर के मुताबिक, 30 अगस्त तक कुल 1 लाख 27 हजार 772 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78 हजार 23 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं.

आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर चिकित्सा दल, दवाईयां, एम्बुलेंस और पेयजल समेत पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी.

बीजेपी ने किया प्रदर्शन
शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों के मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण ये मौतें हुई हैं.

भारतीय जनता पार्टी युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...