भिलाई पहुंचे 11 ट्रेनी IAS: निगम द्वारा किए जा रहे प्रमुख कार्यों की ली जानकारी… 77 MLD फिल्टर प्लांट, SLRM सेंटर समेत इन जगहों का लिया जायजा

भिलाई। दुर्ग जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर नगर निगम भिलाई में 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को नगर निगम भिलाई द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें प्रमुख रूप से असिस्टेंट कलेक्टर एम भारद्वाज, सी ओ जिला पंचायत एवं आयुक्त बजरंग दुबे द्वारा शासन के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। दुर्ग जिले की भौगोलिक स्थिति क्या है। शहर क्यों प्रसिद्ध है। विशेष कर भिलाई स्टील प्लांट के कारण इंडस्ट्रियल बेल्ट है। एजुकेशन हब है। कृषि आधारित ग्रामीण व्यवस्था है। दुर्ग जिले का अपना एक ऐतिहासिक महत्व है। इत्यादि बारे में बताया गया।

तत्पश्चात सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट कचरा निष्पादन की तकनीकी के बारे में बताया गया। किस प्रकार से घर-घर, दुकान, मार्केट एरिया इत्यादि जगहों से कचरा कलेक्शन किया जाता है। उसे कैसे सैरीगेट किया जाता है। किस प्रकार से वह रीसायकल किया जाता है। एवं शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में भी बताया गया। इसके बाद उन्हें SLRM सेंटर ले जाकर के प्रैक्टिकल रूप से कचरो का निष्पादन के बारे में बताया गया। वहां कार्य कर रही समूह के महिलाओं से बहुत सारे प्रश्नों का जवाब उन्हें प्रैक्टिकल के रूप में मिला। भिलाई का प्रमुख वाटर सप्लाई सिस्टम 77 MLD फिल्टर प्लांट को दिखाया गया। किस प्रकार से शिवनाथ से पानी आता है और उसको नगर निगम भिलाई द्वारा विभिन्न प्रक्रियाओं के माध्यम से पीने के योग्य बनाते हैं।

जोन के अनुसार विभिन्न पानी के टंकियां के माध्यम से सप्लाई किया जाता है। प्रमुख आवश्यकताओं में से एक पीने की पानी के सप्लाई के संबंध में सभी 11 प्रशिक्षु अधिकारी अमृता संदीपन, विष्णु शशि कुमार, शालिनी सिंह, हेमंत सिंह, अर्चना पी पी, कार्तिक राजा के एम,जे आशिक हुसैन, हर्षित सिंह, आयुष अग्रवाल, सूरज केएल, किरण, सलोनी छाबड़ा ने उत्सुकता पूर्वक सवाल किया । सभी की जानकारी उन्हें व्यवस्थित ढंग से दी गई। यह सुनकर के उन्हें आश्चर्य हुआ की 45 मिनट कई प्रक्रियाओं प्रक्रिया के बाद पानी पीने की योग्य बनता है। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, जोन आयुक्त सतीश यादव, अजय सिंह राजपूत, रूपेश कुमार पांडे जनपद पंचायत दुर्ग आशुतोष दुबे ए असिस्टेंट डायरेक्टर औद्योगिक सुरक्षा स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, अभियंता संजय अग्रवाल, बृजेश श्रीवास्तव, विनीता वर्मा, दीपक देवांगन, अर्पित बंजारे, द्वारा आवश्यक जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...