पूर्व CM के बेटे अमित जोगी समेत 1173 गिरफ्तार… अजीत जोगी की मूर्ति विवाद को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरहसल पेंड्रा में JCCJ अध्यक्ष अमित जोगी समेत उनके 1173 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को ये कार्रवाई पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की मूर्ति विवाद को लेकर हुई। पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों को पेंड्रा स्थित लाल बंगला अस्थायी जेल में रखा है। हालांकि कुछ देर बार मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया।

Exit mobile version