बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में DA-HRA के लिए 12 दिन से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: मंत्री चौबे ने की मध्यस्था.. बैठक के बाद लिए गए ये निर्णय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बड़ी खबर आ रही है। महंगाई भत्ते और सातवें वेतनमान पर गृह भाड़ा भत्ते के लिए पिछले 12 दिन से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। आज कृषि रविंद्र चौबे के साथ हुई मुलाकात के बाद कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म करने का फैसला किया। क्योंकि मंत्री रवि चौबे की मध्यस्थता में आज एक बैठक हुई। इस बैठक में जरूरी फैसले लिए गये। बैठक में यह तय किया गया जो भत्ता दिए सरकार ने बढ़ाया है उसे 1 साल की GPF की राशि खाते में डाल दिया जाएगा।

इसके अलावा दिवाली के समय जो महंगाई भत्ता है उसे दिवाली के पहले जारी किया जाएगा। तीसरा महत्वपूर्ण निर्णय के एचआरए के लिए अलग से कमेटी का गठन किया जाएगा। इससे पहले कोर कमेटी की एक बैठक हुई, बैठक में मुख्यमंत्री के अपील और आश्वासन पर चर्ची की गयी, जिसके बाद हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया गया। इससे पहले कल भी जिला संयोजक और प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।

बता दें कि पिछले तीन दिनों से मुख्यमंत्री लगातार कर्मचारियों से हड़ताल से वापस लौटने की अपील कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने अपील की थी कि जनता की परेशानियों को देखते हुए हड़ताल से वापस लौटें… आज भी रायगढ़ में कर्मचारियों से मुख्यमंत्री ने हड़ताल से वापस लौटने की अपील की थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...