12वीं पेपर लीक मामला : रायपुर पुलिस ने बेमेतरा से तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की कक्षा 12वीं हिन्दी परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले वायरल करने के मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना सिटी कोतवाली, मध्य जोन, पुलिस कमिश्नरेट रायपुर का है।

पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को कक्षा 12वीं हिन्दी प्रश्नपत्र के हस्तलिखित स्वरूप में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर वायरल होने की शिकायत मिलने पर अपराध दर्ज किया गया था। मामले में छत्तीसगढ़ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2008 की धारा 4, 5, 10 एवं भारतीय न्याय संहिता की धारा 112 और 316 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, पुलिस उपायुक्त उमेश प्रसाद गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल और सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी वेणु कुमार जंघेल ने एक छात्र को व्हाट्सएप के जरिए हिन्दी प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया था और इसके बदले ऑनलाइन 3 हजार रुपये लिए थे। बैंक खाते की जांच में लेनदेन की पुष्टि भी हुई। वेणु जंघेल से पूछताछ के बाद पुलिस ने बेमेतरा जिले के ग्राम बोरतरा निवासी विकास सेन और हायर सेकेंडरी स्कूल बोरतरा में पदस्थ पीटीआई जवाहर लाल कुर्रे को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में सामने आया कि जवाहर लाल कुर्रे ने ही हस्तलिखित प्रश्नपत्र वेणु जंघेल और विकास सेन को उपलब्ध कराया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि जवाहर लाल कुर्रे तक प्रश्नपत्र कैसे पहुंचा। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है और प्रश्नपत्र लीक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
वेणु कुमार जंघेल (19 वर्ष), निवासी ग्राम बोरतरा, जिला बेमेतरा, हाल निवास गोकुल नगर रायपुर
जवाहर लाल कुर्रे (40 वर्ष), निवासी ग्राम बीजा, ब्लॉक साजा, जिला बेमेतरा
विकास सेन (22 वर्ष), निवासी ग्राम बोरतरा, ब्लॉक साजा, जिला बेमेतरा

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...