CG – 13 साल की मासूम से रेप: जान-पहचान का फायदा उठाकर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी ने 13 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म… सोशल मीडिया में करता था अश्लील मैसेज… जुर्म दर्ज होने पर हो गया फरार

बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि कलेक्टोरेट में कंप्यूटर आपरेटर का काम करने वाले युवक ने जान-पहचान का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह धमकियां देकर अपने साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।

शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका स्कूल की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसकी पहचान लोरमी निवासी अनिस्र्द्ध राजपूत(26) से हुई। युवक कलेक्टोरेट में कंप्यूटर आपरेट का काम करता है। जान पहचान का फायदा उठाकर युवक ने नाबालिग को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने घटना की जानकारी किसी को नहीं देने धमकी दी।

युवक ने नाबालिग के इंस्टाग्राम एकाउंट में भी कई अश्लील मैसेज भेजे। इसकी जानकारी स्वजन को हो गई। स्वजन ने पूछताछ की तो नाबालिग ने सच्चाई बताई। इसके बाद स्वजन के साथ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसकी जानकारी होने पर आरोपित युवक अपने ठिकाने से फरार हो गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास,...

रायपुर। अपनी ही बेटी के साथ लगातार दुष्कर्म करने वाले 47 वर्षीय पिता को रायपुर फास्ट ट्रैक कोर्ट ने कठोर सजा सुनाई है। न्यायाधीश...

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...

CG Crime : पत्नी के प्रेमी ने रची खौफनाक...

रामानुजगंज। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज को झारखंड के गढ़वा से जोड़ने वाले मार्ग पर 5 जून को हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने...