दुर्ग रेंज में अगर आपका मोबाइल हो गया है गुम, तो ये खबर पढ़िए: ACCU द्वारा खोजा गया 133 मोबाईल, लोगों का लौटाया जा रहा है; ऐसे चेक करे आपका मोबाइल भी इस लिस्ट में शामिल है या नही?

27 लाख रूपये के मोबाईल हुए है बरामद

दुर्ग। दुर्ग जिले में गुम मोबाईल के संबंध में लगातार रिपोर्ट प्रार्थियो द्वारा थानो में दर्ज कराई जा रही है। जिससे पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा (भा.पु.से) के द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव (भा.पु.से) को गुम मोबाईलो की पतासाजी कर प्रार्थियो के सुपुर्द करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए थे। जिसके परिपालन में अति.पुलिस अधीक्षक (षहर) संजय ध्रुव (रा.प.से.) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम नसर सिद्दीकी के मार्गदर्षन में प्रभारी एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग निरीक्षक संतोष मिश्रा के नेतृत्व में एन्टी क्राईम एंड सायबर यूनिट को गुम हुये मोबाईलों को खोज कर संबंधित मोबाईल स्वामियों को वितरण करने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषानुसार वर्ष 2021-2022 के गुमे हुये मोबाईलों से संबंधित आवेदन पत्रों के आधार पर अभियान चला कर अथक मेहनत एवं लगन से एन्टी क्राईम एंड सायबर यूनिट टीम द्वारा दुर्ग, भिलाई, राजनांदगॉव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों में चल रहे कुल 133 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईलों जुमला कीमती तकरीबन 27 लाख रूपये का बरामद किया गया।

जिसे संबंधित आवेदकों को विधिवत् वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में एन्टी क्राईम एंड सायबर यूनिट टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दुर्ग पुलिस के सोशल एकाउन्ट (फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर) पर बरामद मोबाईल के नंबरों की लिस्ट अपलोड की जायेगी जिससे मिलान कर संबंधित मोबाईल स्वामी एन्टी क्राईम एंड सायबर यूनिट कार्यालय सेक्टर 3 से अपना मोबाईल प्राप्त कर सकते है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भटगांव विधानसभा में सजा सावन उत्सव का मंच, माताओं-बहनों...

सूरजपुर। भटगांव विधानसभा अंतर्गत पार्वतीपुर स्थित हनुमान मंदिर (बारह मिल) परिसर के समीप में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर ‘सावन उत्सव’...

नेपाल में बाढ़-भूस्खलन के बीच रायपुर की मोनिका यादव...

रायपुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बीच रायपुर की रहने वाली मोनिका यादव के लापता होने की सूचना सामने आई है।...

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...