CG से गुजरने वाली 14 ट्रेनें कैंसिल: ‘दाना’ तूफान ने बढ़ाई यात्रियों की मुश्किलें… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनें हुई रद्द… यहां देखें लिस्ट

डेस्क। 24 अक्टूबर को चक्रवाती तूफान ‘दाना’ ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों से टकरा सकता है, इसके चलते रेलवे ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 14 ट्रेनों को आज से 26 अक्टूबर तक कैंसिल कर दिया है। दिवाली से ठीक पहले इन ट्रेनों के रद्द होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बता दें, रेलवे ने सुरक्षा के मद्देनजर बीते दिन 9 ट्रेनों को रद्द किया था, जिसके बाद आज फिर से 5 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर और बस्तर संभाग के जिलों में 25 और 26 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है और प्रदेश के कई स्थानों में मौसम बदला रहेगा।

ये ट्रेनें हुई रद्द-

  • गाड़ी संख्या 18478 – ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 18477 – पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 20807 – विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12843 – पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 08475 – पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 22865 – एलटीटी पुरी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 18426 – दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 09060 – ब्रह्मपुर-सूरत एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 20824 – अजमेर-पुरी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 22973 – गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 09059 – सूरत-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 18425 – पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 20823 – पुरी-अजमेर एक्सप्रेस
  • गाड़ी संख्या 12844 – अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के श्रमिक की मौत,...

रायपुर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो...

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पंजाब से हेरोइन मंगाकर...

दुर्ग। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्मृति नगर थाना पुलिस ने पंजाब से...

दुर्ग पुलिस का ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ा एक्शन,...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के...

शिक्षिका ने बच्चों के सामने किया तंत्र-मंत्र जैसा अनुष्ठान,...

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा विकासखंड के काठापाली गांव स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षिका द्वारा बच्चों के सामने तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधि किए जाने का मामला सामने...