रिसाली के 31 वार्डों में निगम आयुक्त मोनिका समेत 150 अधिकारी-कर्मचारी मैदान पर तैनात, कचरा कलेक्शन कार्य पर रख रहे पैनी नजर

रिसाली, दुर्ग। रिसाली निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने आयुक्त मोनिका वर्मा लगातार ग्राउंड लेवल पर काम कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को अधिकारी-कर्मचारी के साथ आयुक्त मोनिका भी 31 वार्डो में 150 से ज्यादा कर्मचारी डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य पर नजर रखे हुए है। इसका मुख्य उद्देश्य घरों से निकलने वाले कचरे का पूर्ण रूप से निष्पादन करना है।

निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने माॅर्निंग विजिट के तहत एक के बाद एक वार्ड का भ्रमण कर रही है। इस दौरान न केवल नागरिकों को सहयोग करने की अपील कर रही है, बल्कि अपने मातहत कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों से वार्ड वार गीला सूखा कचरा अलग-अलग होने या फिर नहीं होने का फिड बैक भी ले रही है। आयुक्त बुधवार को मैत्रीनगर, शक्ति विहार, इस्पात नगर, आशीष नगर एवं आजाद मार्केट वार्ड के कचरा संग्रहण कार्य की समीक्षा की।

आयुक्त के निर्देश पर 67 कर्मचारी अलग-अलग वार्डो में घर-घर दस्तक दे रहे है। वही कर्मचारियों पर नजर रखने 31 नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य विभाग के सफाई दरोगा कचरा संग्रहण कार्य करने वाले सफाई मित्र की माॅनिटरिंग कर रहे है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि नदारद कर्मचारियों का वेतन कटौती करे।

काॅलोनी में कई आवासीय प्लाट ऐसे है, जो खाली है। खाली जगह होने की वजह से आस पास के रहवासी कचरा फेक रहे है। ऐसे जगहों को निगम अब फोकस कर रहा है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि भूमि स्वामी का पता लगाकर उन्हें नोटिस जारी करे। गंदगी फैलाने पर जिम्मेदार मानते हुए उनसे जुर्माना वसूल करे।

पाॅश कालोनी में कई लोग ऐसे है जो पेईंग गेस्ट रखे है। पढ़ने वाले अधिकांश लोग किराए के मकान में रह रहे है। किराएदार बचत खाना को पाॅलीथिन में पैक कर कचरा संग्रहण करने वालों को दे रहे है। आयुक्त ने कहा कि एक बार समझाईश देने के बाद दोबारा गलती करने पर मकान मालिक से जुर्माना वसूले।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...