16 साल की YouTuber Bindass Kavya हुई लापता: पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, कहा- हमसे नाराज होकर लखनऊ जा रही थी, अब मिली

नई दिल्ली। इंडियन यूट्यूबर बिंदास काव्या लापता हो गईं थीं। जिस कारण उनके परिवार वालों ने सोशल मीडिया और पुलिस दोनों से मदद मांगी थी।हालांकि, अब काव्या मिल गई हैं। इस बात को खुद उनके माता-पिता ने वीडियो के जरिए कंफर्म किया है। वीडियो में काव्या के पिता ने बताया कि यूट्यूबर उनसे नाराज होकर लखनऊ जा रही थी। हालांकि पुलिस को काव्या इटारसी में मिल गईं हैं। दरअसल काव्या के माता-पिता ने 9 सितंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया था कि उनकी बेटी लापता हो गई है, जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में आया था।

कौन हैं बिंदास काव्या?
काव्या को सोशल मीडिया पर ज्यादातर फैंस उनके यूट्यूब चैनल ‘बिंदास काव्या’ की वजह से पहचानते हैं। बता दें यूट्यूबर अपनी गेमिंग स्किल्स, यूट्यूब और टिक टॉक की लिप सिंक के लिए जानी जाती हैं। वो औरंगाबाद की रहने वाली हैं और महज 16 साल की उम्र में उनकी काफी फैन फॉलोइंग है। काव्या अपने चैनल पर व्लॉग चलाती हैं। यूट्यूब पर उनके 1.3 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं, जो उनके इस व्लॉग को पसंद करते हैं। काव्या ने साल 2017 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी, बहुत ही कम समय में काव्या का चैनल तेजी से ग्रो करने लगा।

परिवारवालों ने मांगी मदद
9 सितंबर को सोशल मीडिया पर काव्या के परिवार वालों ने ट्वीट कर उनके लापता होने की सूचना दी थी। यह ट्वीट काव्या की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किया गया, जिसमें परिवार वालों ने लिखा- ‘कृपया हमारी बेटी को खोजें, वह सिर्फ 16 साल की है। कृपया हमारी मदद करें वह पडेगांव औरंगाबाद से गायब है। अगर आपको कोई सूचना मिलती है, तो कृपया छावनी पुलिस स्टेशन औरंगाबाद में संपर्क करें।’

परिवारवालों से नाराज थीं काव्या-
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में काव्या के पिता ने कंफर्म किया कि वो घरवालों से नाराज होकर उनके लखनऊ वाले घर जा रही थी। हालांकि, कुछ ही समय में पुलिस उनकी बेटी को खोजने में कामयाब हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...