CG – बड़ा हादसा: सीवरेज की टंकी में गिरने से 17 साल के छात्र की मौत… मामा के घर आया था होली मनाने… हो गया हादसे का शिकार

17-year-old student died after falling into sewerage tank

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक छात्र के मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की 40 फीट नीचे सीवरेज में गिरने से 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घंटों रेस्क्यू कर रस्सी और सीढ़ी से छात्र को 40 फीट गहरे सीवरेज से बाहर निकाला। छात्र के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। हादसा तोरवा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात की है। मृतक का नाम 17 वर्षीय आदित्य वैष्णव पिता बिहारी वैष्णव है। वह सरकंडा बंधवापारा का निवासी था। आदित्य 9वीं का छात्र था। उनके मामा लाेमस वैष्णव पुराना पावर हाउस तोरवा में रहते हैं। आदित्य यहां होली मनाने आया था। शनिवार की रात वह मामा के घर के आसपास ही अपने एक साथी के साथ टहल रहा था। दोनों में हंसी-मजाक चल रहा था। इसी दौरान उस इलाके का एक विक्षिप्त युवक आया और दोनों को ईंट उठाकर मारने के लिए दौड़ाया। आदित्य और उसके साथी वहां से इधर उधर भागे। पास में ही सीवरेज पंपिंग हाउस का गेट खुला है। आदित्य भागते हुए उसके भीतर चला गया।

वह यहां नया-नया आया था। इसलिए उसे भीतर की खुली टंकी के बारे में पता नहीं था। अंंधेरा होने के कारण वह भागते समय इसमें गिर गया। अंदर लोहे की रॉड लगी थी। इसमें उसका सिर टकराया, फिर वह करीब 40 फीट गहराई में चला गया। अंदर पानी था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों की मदद से घंटों रेस्क्यू कर रस्सी और सीढ़ी से छात्र को 40 फीट गहरे सीवरेज से बाहर निकाला। आदित्य के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Crime : चॉकलेट खिलाने के बहाने मासूम बच्ची...

बिलासपुर। कोरबा में 7 साल की बच्ची से रेप मामले में हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाईकोर्ट ने कहा कि यौन उत्पीड़न के...

बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को...

रायपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय ने रावघाट-जगदलपुर नई रेल लाइन (140 किमी) परियोजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस परियोजना पर 3513.11...

India-Pakistan war: भारतीय सेना ने मार गिराए पाकिस्तान की...

नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। युद्ध जैसे हालात के बीच भारत ने जम्मू एयरस्ट्रिप पर हुए रॉकेट हमले को विफल...

वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का स्पेशल गिफ्ट…...

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के अधिवक्ताओं से आज दुर्ग कोर्ट पहुंच कर "वन नेशन वन इलेक्शन" के...

ट्रेंडिंग