ब्रेकिंग – छत्तीसगढ़ में 19 पंचायत सचिव सस्पेंड : CEO ने की बड़ी कार्रवाई… 19 पंचायत सचिवों को किया निलंबित… जानिए क्या है पूरा मामला

19 Panchayat secretaries suspended in Chhattisgarh

कांकेर। सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

जनपद पंचायत कांकेर अंतर्गत ग्राम पंचायत मुरागांव के सचिव शिवराम दर्रो, ईरादाह के सचिव महेश मंडावी, कुरिष्टीकुर के सचिव डॉ. प्रसाद प्रधान को निलंबित किया गया है। इसी प्रकार जनपद पंचायत अंतागढ़ के ग्राम पंचायत अर्रा के सचिव पन्नालाल नेताम, हिन्दूबिनापाल के सचिव नरेश कुमार दुग्गा, बड़ेपिंजोड़ी के सचिव जागेश्वर बघेल, टिमनार के सचिव धरमूराम बघेल, गोड़बिनापाल के सचिव तुलाराम मरकाम, मासबरस के सचिव पीताम्बर नाग, कानागांव के सचिव राजेन्द्र साहू, हिमोड़ा के सचिव बृजलाल कावड़े तथा दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोड़पाल के सचिव दल्लूराम मंडावी, बरहेली के सचिव प्रेमसिंह नाग, कोदापाखा के सचिव कृपाराम बघेल, पचांगी के सचिव रमेश कुमार हिड़को, ओटेकसा के सचिव सहदेव नरेटी, गुदूम के सचिव जगदेव पांडे, सिवनी के सचिव प्रेमलता हुर्रा और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत चांदीपुर के सचिव दीपक सरकार को निलंबित किया गया है।

संबंधित सचिवों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: पति ने पत्नी...

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में ट्रिपल मर्डर की वारदात...

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...