80 लाख कैश के साथ 2 गिरफ्तार: चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता… कार में चैंबर बनाकर छिपाया था पैसा… दो युवक पकड़ाएं, गुजरात के रहने वाले हैं आरोपी

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हैदराबाद से यूपी ले जाये जा रहे 80 लाख रुपये नगद को कोंडागांव पुलिस ने जब्त किया है। रकम का कोई भी वैध दस्तावेज नही होने पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा है।

गिरफ्तार दोनो आरोपी गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि ये पैसे चोरी के हैं। फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को कोंडागांव जिले के फरसगांव में जवान चेक पोस्ट लगाकर आने-जाने वाली वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच कोंडागांव जिला मुख्यालय की तरफ से उत्तर प्रदेश पासिंग नंबर की एक कार आई। जिसे जवानों ने रुकवाया। कार की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पीछे की सीट के नीचे पुलिस को एक चैंबर दिखा, जिसे खोलने पर अंदर एक प्लास्टिक की बोरी रखी मिली। जवानों ने जब बोरी को निकाकर देखा तो उसमें 500 की कई गड्डियां मिली। पुलिस ने पैसे गिने तो कुल 80 लाख रुपए निकले।

जिसके तुरंत बाद जवानों ने कार में सवार दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। एक ने अपना नाम भार्गव पटेल (27) और दूसरे ने जयस कुमार भोलाभाई (28) बताया।

ये दोनों युवक गुजरात के रहने वाले हैं। पौसों के बारे में जब पुछताछ की गई। दोनों ये पैसे कहां से लाएं हैं इसका कोई प्रमाण या कोई वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाए।

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि, पुलिस ने पैसे चोरी के होने का संदेह किया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।

Exit mobile version