2 उम्मीदवार बदले: कांग्रेस की एक और लिस्ट जारी, इन 2 सीटों पर बदले प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

डेस्क। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नौवीं लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कर्नाटक की तीन और राजस्थान की दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है. कांग्रेस ने राजस्थान की भीलवाड़ा और राजसमंद सीट पर अपने उम्मीदवार बदल दिए हैं. कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 212 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले उसने आठ अलग-अलग सूचियों में कुल 208 उम्मीदवार घोषित किए थे.

कांग्रेस ने भीलवाड़ा से राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सी.पी.जोशी को टिकट दिया है. सीपी जोशी वर्ष 2009 से 2014 तक भीलवाड़ा से सांसद रहे हैं. इस दौरान वह पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री भी रहे थे. गौरतलब है कि कांग्रेस ने राजस्थान से एक भी ब्राह्मण चेहरे को नहीं उतारा था. ऐसे में सीपी जोशी के जरिए कांग्रेस ने ब्राह्मण मतदाताओं को साधने के लिए दांव खेला है. राजस्थान की राजसमंद सीट से दामोदर गुर्जर को टिकट दिया गया है. दामोदर गुर्जर को सुदर्शन रावत की जगह टिकट दिया गया है.

कांग्रेस पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार,कर्नाटक के बेल्लारी से ई. तुकाराम, चामराजनगर से सुनील बोस और चिकबल्लापुर से रक्षा रमैया को टिकट दिया गया है. आपको बता दें कि कर्नाटक की इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी पहले ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है. बीजेपी ने बेल्लारी से बी श्रीरामुलू, चामराजनगर से एस बलराज और चिकबल्लपुर से डॉ के सुधाकर को चुनावी मैदान पर उतारा है.

देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे। इसके बाद छह और चरणों में 26 अप्रैल, सात मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. मतगणना चार जून को होगी. लोकसभा के 543 निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता 10.5 लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Durg News : प्रदीप मिश्रा की कथा स्थल से...

दुर्ग। भिलाई की जयंती स्टेडियम में 17 से 23 अगस्त तक हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा में भीड़ का...

रक्षाबंधन पर आज से चलेगी स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर, रायगढ़...

रायपुर। रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दुर्ग-रायगढ़-दुर्ग के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन...

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

नेताओं के खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की हाईकोर्ट ने...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश में सांसदों और विधायकों से जुड़े लंबित आपराधिक मामलों की जुलाई 2026 तक की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट जारी की...