दुर्ग से बड़ी खबर: महमरा एनीकट में डूबने से भिलाई के 2 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत… दोस्तों के साथ घूमने गए थे सभी 11 स्टूडेंट्स

भिलाई। इस वक्त की बड़ी खबर महमरा एनीकट दुर्ग से आ रही है। महमरा एनीकट में डूबने से दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत हो गई। मृतक छात्रों में एक भिलाई का है तो दूसरा छात्र महासमुंद का रहने वाला है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शांतिनगर भिलाई के रहने वाले हर्षित पिता सुनील कुमार अपने दोस्तों के साथ महमरा एनीकट गया था। उसके साथ भिलाई में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले महासमुंद निवासी सुनील साहू भी था।

जानकारी के मुताबिक, सभी छात्र सेकंड और फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। आज मौसम सुहाना होने की वजह से सभी महमरा एनीकट चले गए। दो पानी में उतर गए और दोनों डूब गए। जिससे इनकी मौत हो गई। पुलिस और गोताखोरों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों के शवों को ढूंढ निकाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी छात्र जुनवानी इलाके में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: 18 निगम-मंडल और आयोग अध्यक्षों को मंत्री दर्जा,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के 18 निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी...

NIT में ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन; वर्चुअली जुड़े...

रायपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर एनआईटी (NIT) रायपुर में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का...

MP में दर्दनाक हादसा: जांजगीर के परिवार की 3...

जांजगीर-चांपा / इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजी-रोटी की तलाश में गए छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक परिवार पर दुखों का पहाड़...

CG प्रशासनिक फेरबदल: 6 अधिकारियों के ट्रांसफर, जानिए किसे...

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 6 वरिष्ठ अधिकारियों का स्थानांतरण किया है।...