ब्लैक में शराब बेचने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी: भिलाई में महिला समेत दो पकड़े गए… 30-30 पौवा का बोतल ले ग्राहक की तलाश में थे आरोपी

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में अवैध शराब बेचने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। पुलिस भी अलग-अलग क्षेत्रों में ऐसे आरोपियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में दुर्ग पुलिस ने छावनी से एक महिला समेत दो और कुम्हारी से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पहले भी दुर्ग पुलिस ने बीते एक हफ्ते में आधे दर्जन से भी ज्यादा आरोपियों को अवैध शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

छावनी में महिला समेत दो गिरफ्तार
पुलिस के उच्च अधकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में छावनी पुलिस ने 27 अप्रैल को मुखबिर सूचना के आधार पर जलेबी चौक, प्रगति नगर, दुर्गा मंदिर के पास कैम्प-1 भिलाई मे आशा सिंह नाम की महिला और कोमल सिन्हा नाम के व्यक्ति को पुलिस ने रेड मारकर घेराबंदी कर पकड़ा। आशा सिंह के पास से 30 पौवा देशी मसाला शराब जब्त किया गया। वहीं जलेबी चौक प्रगति नगर दुर्गा मंदिर के पास कैम्प-1 निवासी कोमल सिन्हा के कब्जे से 29 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद किया गया। दोनो आरोपियों खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई और न्यायालय दुर्ग मे पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

कुम्हारी में भी 50 पौवा देशी शराब के साथ व्यक्ति अरेस्ट
पुलिस को 25 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि, कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम कपसदा में 30 वर्षीय व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर ग्राहक की तलाश का रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी रमेश डहरिया को रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 50 पौवा शोले देशी मशाला शराब जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां उसे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर होगा अहिवारा का...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक...

भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, फैक्ट्री जलकर...

भिलाई नगर। भिलाई के औद्योगिक क्षेत्र में नंदनी रोड स्थित एसएस हॉस्पिटल के पीछे एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप...

CG में भीषण हादसा: बाइक और ट्रक की टक्कर...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गीदम से बीजापुर जाने वाले नेशनल हाईवे-63...

युवाओं के लिए खुशखबरी, सीएम साय ने खोला नौकरी...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने...