दुर्ग रेंज के पुलिस मुख्यालय में शहीदों की स्मृति में 2 मिनट धारण किया गया मौन… IGP राम गोपाल गर्ग समेत अन्य पुलिस अधिकारी रहे शामिल

दुर्ग। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में दुर्ग रेंज के पुलिस मुख्यालय में 2 मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग और उनके साथ उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार, प्रदेशभर में आज प्रातः 11:00 बजे शहीदों की याद में मौन रखा गया। इस दौरान दुर्ग रेंज पुलिस कार्यालय में भी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन रखा। इस कार्यक्रम में डीएसपी शिल्पा साहू, डीएसपी पनिक राम कुजूर, स्टेनो श्रीनिवास राव, जितेंद्र कुमार सुखदेवे, सफीक अहमद, राज कुमार प्रधान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...

तालाब में डूबने से तीन मासूम सहेलियों की मौत,...

कोरबा। जिले के पाली थाना क्षेत्र के ग्राम नुनेरा में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा सामने आया। अलगू तालाब में नहाने गई तीन मासूम सहेलियों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...