महादेव बुक में भिलाई से 2 और आरोपी अरेस्ट: ऑनलाइन सट्टा के ठिकाने में दुर्ग पुलिस ने दी दबिश…कुछ महीनों में बन गया करोड़पति…पुलिस जल्द कर सकती है मामले में बड़ा खुलासा; पढ़िए ये खबर

भिलाई। ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक का पैनल चलाने वालों के ठिकानों पर दुर्ग पुलिस की टीम ने दबिश देकर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार छावनी एरिया में स्थित शीतला कंप्लेक्स में महादेव एप की ब्रांच संचालित है। इसे शीतला मंदिर के नीचे रहने वाला कोई सोनी और सूर्या नगर के आटो चालक और दो अन्य मिलकर उसे चला रहे है। पुलिस को जानकरी लगने ले बाद टीम ने दबिश देकर दो को मौके से पकड़कर 4 मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया। वही अन्य दो युवक भागने में सफल रहे। पुलिस युवको से पूछताछ कर रही है।

दुर्ग जिले में महादेव ऑनलाइन सट्टा चलाने वालों पर पुलिस अपना शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने रविवार शाम दो बड़े बुकी को पकड़ा है। वहीं दो लोग फरार हो गए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस के हाथ हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के रहने वाले डीके (धर्मेंद्र) तक पहुंच चुके हैं। डीके काफी दिनों से महादेव आईडी चला रहा है। उसने सट्टा एप से इतना पैसा कमा लिया है कि डेढ़ लाख रुपए का जूता पहनता है।

छावनी CSP प्रभात कुमार की स्पेशल टीम इस समय महादेव बुक से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है। उन्होंने रविवार शाम शीतला कॉम्पलेक्स में दबिश दी। यहां महादेव ऐप की ब्रांच संचालित हो रही थी। इस ब्रांच को शीतला मंदिर के पास रहने वाले सोनी, सूर्या नगर निवासी एक ऑटो चालक और कैंप निवासी नियाज और वकील मिलकर चला रहे थे। पुलिस सोनी और उसके साथी को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपी नियाज और वकील भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में लैपटॉप, एटीएम, बैंक पासबुक, मोबाइल में महादेव सट्टा ऐप और नगदी जब्त किया है। फरार दो आरोपी नियाज और वकील की तलाश में पुलिस लगी है। नियाज और वकील मुख्य रूप से जुआ खिलवाने का काम करते थे। ये काफी समय से महादेव एप चला रहे हैं। कुछ दिन पहले ही रायपुर इन्हें गिरफ्तार करके ले गई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...