CG – 2 जवानों की मौत: सर्चिंग पर निकले जवानों पर गिरी बिजली, इलाज के दौरान चले गयी जान

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले के दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से दो जवानों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के टीम के साथ दोनों जवान इंद्रावती सातधार के पास सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि, दोनों जवान बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन में थे। बारसूर सीआरपीएफ 195 बटालियन के जवान इंद्रावती सातधार के पास सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी उसकी चपेट में आने से दोनों जवान घायल हो गए थे। इसके बाद दोनों जवानों की स्थिति को देखते हुए उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक प्रशिक्षण के दौरान ही लगभग 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से सीआरपीएफ 111 बटालियन के दो जवान (1) Constable महेंन्द्र कुमार निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश और (2) Constable एस. शहुअट आलम निवासी साहिबगंज झारखंड को गंभीर चोटें आयीं थी।तत्काल ही जवान को ईलाज के लिए एम्बुलेंस में लेकर जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया गया था।जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि दोनों की मृत्यु हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ता संक्रमण, एक दिन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (H1N1) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए...

पिपरिया जलाशय में हादसा: दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे...

छुईखदान। पिपरिया जलाशय (नथेला बांध) में बुधवार सुबह दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 12वीं कक्षा के छात्र की डूबने से मौत हो गई। मृतक...

CG News: एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र...

बालोद। बालोद जिले के डौंडी स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 10वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद...

लिव-इन रिलेशनशिप से परेशान मां पहुंची महिला आयोग, बेटे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की मंगलवार को हुई सुनवाई में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा पारिवारिक विवाद सामने आया। एक मां ने शिकायत करते...