छत्तीसगढ़ के फिरोज रहमान और रुकमणी यादव चौथीं एशियन खो-खो चैंपियनशिप में टेक्निकल ऑफिसर नियुक्त; गुवाहाटी में होगा आयोजन

भिलाई। गुवाहाटी असम में आयोजित 4थीं एशियन खो-खो चैंपियनशिप दिनांक 20 मार्च से 23 मार्च 2023 तक गुवाहाटी असम में आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो-खो संघ के रेफरी बोर्ड के कन्वीनर फिरोज रहमान एवं रुकमणी यादव की नियुक्ति तकनीकी अधिकारी के तौर पर हुई है । इस 4थीं एशियन खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन एशिया खो-खो संघ एवं भारतीय खो-खो संघ के संयुक्त तत्वाधान में तामूलपुर स्पोर्ट्स कंपलेक्स गुवाहाटी में किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी फिरोज रहमान कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी अधिकारी के रूप में शामिल हो चुके हैं। वही रुकमणी यादव भी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी है। उपलब्धि पर कमलजीत अरोरा उपाध्यक्ष भारतीय खो-खो संघ एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ, गोविंद मुदलियार महासचिव, आलोक माथुर कोषाध्यक्ष, उमेश सिंह उपाध्यक्ष, संजय शर्मा, तरुण शुक्ला संयुक्त सचिव, मीनाक्षी अग्रवाल एवम सभी पदाधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी। उपरोक्त जानकारी श्री सचिन डोंगरे संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ एमेच्योर खो खो संघ ने दी।

Exit mobile version