23 को रायपुर में युवा कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन : मुख्यमंत्री आवास घेरने भिलाई से जाएंगे 2 हजार युवा कांग्रेसी, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

भिलाई। छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध, किसानों को धान का एकमुश्त 3100 रुपए नहीं देने और विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर यूथ कांग्रेस ने 23 दिसंबर को रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। इसको लेकर भिलाई जिला यूथ कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाई है। इस घेराव व प्रदर्शन में भिलाई से 2000 हजार यूथ शामिल होंगे।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव और भिलाई जिला के प्रभारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। यूथ कांग्रेस तीन मुद्दों पर साय सरकार को घेरेगी। पहला मुद्दा धान के समर्थन मूल्य का है। उन्होंने कहा कि भिलाई युवा कांग्रेस ने बैठक में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया है। यूथ कांग्रेस तीन मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरेगी। पहला की उन्होंने अपने चुनावी घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो वो 31 रुपए प्रति क्विंटल में धान की खरीदी करेंगे, लेकिन अभी भी 2300 रुपए में धान की खरीदी की जा रही है। उन्होंने वादा किया था कि एक साथ एकमुस्त 3100 रुपए किसानों को दिया जाएगा, लेकिन वो नहीं दिया जा रहा है।

दूसरा मुद्दा अपराध को लेकर है। वो यह है कि प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। शहर ही नहीं गांव कस्बों तक में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस और सरकार चाहकर भी उस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। अपराध को रोकने में सरकार पूरी तरह से फेल है।

तीसरा मुद्दा भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई को लेकर है। भिलाई विधायक और सतनामी समाज के कई युवाओं को द्वेषपूर्ण तरीके से जेल में डाला गया है। बलौदा बाजार कलेक्टोरेट में जो आगजनी की घटना घटी थी उसमें गलत धाराओं में उन्हें जबरदस्ती फंसाकर पिछले 5 महीने से जेल में रखा गया है। उनकी निशर्त रिहाई की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदाय भानु चिब और छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में सभी लोग सीएम हाउस का घेराव करने जाएंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...