भिलाई में रफ्तार का कहर: सेंट्रल एवेन्यू में हाई स्पीड बाइक हुई अनबैलेंस, नाबालिग समेत दो युवक की दर्दनाक मौत… बाइक रेसिंग की वजह से हादसा!

(फोटो में मृतक अविनाश वर्मा)

  • सुबह-सुबह बाइक रेसिंग कर रहे थे युवक
  • दो घरों का बुझा चीराग
  • एक मृतक था नाबालिग
  • एक मृतक बैंगलोर में करता था जॉब
  • सेक्टर-8 चौक पर हुआ हादसा

भिलाई। दुर्ग जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में शनिवार तड़के सड़क हादसे में दो युवक की मौत हो गई। मरने वालों में एक नाबालिग भी शामिल है। हादसा इतना भयानक था की बाइक सवार दो लड़कों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है की यह हादसा तेज रफ्तार बाइक राइडिंग की वजह से हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों सेक्टर-9 हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में करने के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 9 दिसंबर को सेक्टर 8 चौक के पास सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय अविनाश वर्मा और 16 वर्षीय अवियंश की मौत हो गई। दोनों युवक बाइक में थे। काफी तेज रफ्तार होने से अविनाश की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वो डिवाइडर से जा टकराया। इससे बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने मामले की सूचना भिलाई नगर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की मदद से उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों घरों में छाया मातम
इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जिससे दो घरों के चिराग बुझ गए। दोनों मृत युवकों के परिजाओं पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अविनाश कैलाश नगर श्रीराम हाइट्स निवासी संतोष वर्मा का एकलौता बेटा था। उसके अलावा अब उसकी एक बहन है। संतोष वर्मा रायपुर निक्को कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं अवियंश राउरकेला बिहार का रहने वाला है। उसके पिता नहीं है। उसकी मां इधर उधर काम करके अपने एक लौते बेटे को पाल रही थी। वो बेटे के साथ दो दिन पहले ही भिलाई शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

बैंगलोर में जॉब करता था अविनाश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अविनाश बैंगलोर में एक आईटी कंपनी में जॉब करता था। उसने वहीं से बीई किया और फिर कैंपस सेलेक्शन के बाद पिछले ढाई साल से जॉब कर रहा था। दीपावली में वो लंबी छुट्टी पर घर आया था। उसे 4 जनवरी को वापस बैंगलोर जाना था। इस दौरान रिश्तेदारी में शादी होने से वो मेहमानों के साथ व्यस्त हो गया था।

बाइक रेसिंग की वजह स हादसा
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि अविनाश व अवियंश सहित 6 लड़के शनिवार सुबह 5 बजे सिविक सेंटर चाय पीने के लिए गए थे। ये लोग तीन अलग-अलग बाइक में थे। टाउनशिप में पहुंचने के बाद उन लोगों ने तीनों बाइक से सेंट्रल एवेन्यू सड़क में बाइक की रेसिंग की। ठंड व कोहरा होने से अविनाश समझ नहीं पाया और उसकी बाइक सेक्टर 8 चौक के पास डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में भीषण सड़क हादसा: गेहूं से भरे अनियंत्रित...

बालोद / रायपुर: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई,...

रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित, दुर्ग पुलिस...

दुर्ग। रायपुर-दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। वाहनों की आवाजाही धीमी...

कंटेनर से हो रही थी गांजा तस्करी, 7 आरोपी...

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम...

महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वॉन्टेड आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया है।...