रफ्तार ने ली भिलाई के दो युवकों की जान; हाईवे में दर्दनाक हादसा, कार के टक्कर से दोनों की मौत… परिजनों पर टुटा दुखों का पहाड़

दुर्ग। दुर्ग में बीती रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली है। घटना बीती रात 9.30 बजे की बताई जा रही है। CSP वैभव बैंकर ने बताया कि, अंजोरा पुलिस चौकी क्षेत्र में बाइक क्रमांक CG 07 AZ 9026 में सवार होकर रूआबांधा निवासी अल्ताफ गनी 24 वर्ष और उसके पीछे संदीप आनंदन 35 वर्ष तेज रफ्तार में राजनांदगांव की ओर से भिलाई को ओर आ रहे थे।

इसी दौरान कार क्रमांक MP 50 CA 0698 और बाइक की टक्कर हो गई। बाइक सवार दोनो युवकों की मौत हो गई है। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया था। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। घटना शिवनाथ नदी पुल के तरफ पृथ्वी पैलेस से पहले अंजोरा साइड पर एक्सीडेंट होना बताया गया। बाइक काफी तेज रफ्तार में थी।

Exit mobile version