CG बिग ब्रेकिंग: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़… 30 नक्सलियों के मारे जाने की खबर… एनकाउंटर जारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 30 नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर सुरक्षाबल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। मौके से बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ जारी है। इन सभी 30 नक्सलियों के शव सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिए हैं।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को दोपहर से ही भीषण मुठभेड़ चल रही है। नक्सलियों के 30 शवों के साथ बड़ी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार बरामद किया गया है। मारे गए 30 नक्सलियों में से कुछ के बड़े कैडर के होने की बात कही जा रही है। फिलहाल मुठभेड़ अभी भी चल रही है।

दंतेवाड़ा एएसपी आर. के वर्मा ने की पुष्टि
पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ नारायणपुर- दंतेवाड़ा की सीमा पर चल रही है। रुक-रुक कर दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी जवान सुरक्षित है। दंतेवाड़ा एएसपी आर. के वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। दंतेवाड़ा- नारायणपुर पुलिस संयुक्त अभियान चला रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...

हाईकोर्ट ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश, कहा...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत टीबी हेल्थ विजिटर सुनीता जांगड़े की सेवा समाप्ति के आदेश को निरस्त कर दिया है।...