हत्या या आत्महत्या…? छत्तीसगढ़ के इस जिले के रेलवे ट्रैक पर मिली विवाहित युवक और नाबालिग युवती की डेड बॉडी…रिश्ते में दूर के भाई-बहन, लव अफेयर के चलते…पढ़िए पूरा मामला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है: पुलिस

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जले में रेलवे ट्रैक पर एक युवक और एक युवती की लाश मिली है। बताय जा रहा है की इन दोनों के बिच भाई-बहन का रिश्ता है पर दोनों के बिच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को अंतिम बार गांव में भागवत कार्यक्रम के बाद भंडारे में देखा गया था। जिसके बाद से ही दोनों मृतक का अता-पता नहीं था। थोड़े देर बाद दोनों की मौत की खबर सबके सामने आई। ये पूरा मामला बागबाहरा के कोमाखान थान क्षेत्र का है।

दूर के रिश्ते में भाई-बहन और प्रेम प्रसंग
बताय जा रहा है की दोनों दूर के रिश्ते में भाई-बहन थे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। जिसके चलते दोनों ने सुसाइड किया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।

युवक पहले से था विवाहित
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृत युवक लोकेश्वर पुरानिक उम्र 27 साल, सिवनीकला का निवासी था और वो पहले से विवाहित था। लोकेश्वर और रिश्ते में उसकी 16 साल की नाबालिग बहन शुक्रवार शाम को गांव के एक भंडारे में दिखे थे। बताया गया था कि दोनों को यहीं अंतिम बार देखा गया था। दोनों एक ही गांव में रहने वाले थे।

भंडारे के बाद दोनों गायब
मिली जानकारी के अनुसार भंडारे के बाद सब अपने-अपने घर चले गए थे। परन्तु ये दोनों का कुछ अता-पता नहीं था। इस बीच देर रात कुछ लोगों ने गांव से गुजरे ट्रैक पर दो लोगों की डेड बॉडी देखी थी। इसके बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस ने आस-पास के लोगों के जरिए पता लगाया। तब दोनों शवों की पहचान हो सकी है। दोनों का शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा…?
इस पुरे मामले में पुलिस का कहना है कि, प्रथम दृष्टि से ये केस सुसाइड का लग रहा है। हम परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं गांव वालों ने दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की बात बताई है। हालांकि पुलिस ने अभी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...