धमतरी के ATM से विदेशी डेबिट कार्ड के जरिए निकले 3.20 करोड़ रुपये, SIA की जांच में बड़ा खुलासा

धमतरी। जिले के एक निजी बैंक के एटीएम से विदेशी बैंक के डेबिट कार्ड का उपयोग कर 3 करोड़ 20 लाख रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे मामले की जांच स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) कर रही है। जांच को 90 करोड़ रुपये की संदिग्ध विदेशी फंडिंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, शहर के सुंदरगंज चर्च के पास स्थित AU स्मॉल फाइनेंस बैंक के एटीएम से विदेशी डेबिट कार्ड के माध्यम से कुल 3200 बार 10-10 हजार रुपये की निकासी की गई। इस तरह कुल 3.20 करोड़ रुपये एटीएम से निकाले गए।

सूत्रों के मुताबिक, निकासी में इस्तेमाल किए गए कार्ड का संबंध वर्गीस चाको नामक व्यक्ति से बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह राशि किस उद्देश्य से निकाली गई, किन लोगों तक पहुंची और इसका उपयोग कहां किया गया।

बताया जा रहा है कि यह मामला 90 करोड़ रुपये की संदिग्ध विदेशी फंडिंग की जांच का हिस्सा है, जिसमें धमतरी से निकाली गई 3.20 करोड़ रुपये की रकम भी शामिल है।

फिलहाल SIA पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि रकम का वास्तविक स्रोत क्या था, इसका इस्तेमाल किन गतिविधियों में किया गया और क्या इस मामले में किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बारिश की हर बूंद सहेजने में छत्तीसगढ़ अग्रणी, ‘जल...

रायपुर। बारिश की हर बूंद को सहेजने और उसे धरती के भीतर पहुंचाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षित करने की दिशा में...

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...