दुर्ग में रिटायर्ड बिजली कर्मी से 18 लाख की धोखाधड़ी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार: पीड़ित के परिचित ने ही UPI के द्वारा कई बार खाते से निकाले पैसे…इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचा तब खाली मिला अकाउंट; पढ़िए पूरी स्टोरी

  • 2 महिला और 1 युवक को बिलासपुर से पकड़कर लाई पुलिस
  • आरोपियों के घर पीड़ित का 10-12 सालों से आना-जाना व खाना पीना था
  • पीड़ित के मोबाईल पर ही उसकी जानकारी के बगैर UPI एक्टीवेट कर दे रहे थे वारदात को अंजाम
  • अलग-अलग समय पर पीड़ित के अकाउंट से निकाले गए तकरीबन 18 लाख रूपये
  • अपने खाते में पैसा ट्रांसफर कर आरोपी कर रहें थे ऐश
  • आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाईल जब्त
  • नगदी रकम और ठगी की रकम से खरीदी गयी बाइक, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आलमारी, सोने चांदी के जेवरात भी जब्त
  • एन्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना पुलगांव की संयुक्त कार्यवाही

भिलाई। दुर्ग जिले में बिजली कंपनी से रिटायर्ड कर्मी के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। बुजुर्ग के बैंक अकाउंट से पहचान वालों ने ही 18 लाख पार किया था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी में दो महिला और एक युवक शामिल है। घटना का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बताया कि घटना की शिकायत पर पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट की बारिकी से जांच किया। खाते से अधिकांश लेन-देन UPI के द्वारा रुपए निकाले जाने की जानकारी सामने आई।

एसपी ने आगे बताया की, जांच में पता चला कि UPI से पीड़ित के खाते से अधिक से अधिक रकम एयरटेल पेमेन्ट बैंक के एक नम्बर पर ट्रांसफर किया गया। एयरटेल पेमेन्ट एकाउंट का डिटेल एवं मोबाईल धारक का नाम पता बॉम्बे आवास जवाहर नगर वैशाली नगर निवासी काजोल गुप्ता नामक महिला के रूप में हुआ। जानकारी के आधार पर पीड़ित से पूछताछ करने पर पता चला कि शेष कुमार साहू जामुल के बिजली विभाग में नौकरी करता था।

पीड़ित की 10-12 सालों से जवाहर नगर भिलाई निवासी विरेन्द्र गुप्ता से अच्छी जान पहचान थी। उसके घर हमेशा आना जाना था। काजोल नाम की महिला विरेन्द्र गुप्ता की बहु है, जिसके खाते में पीड़ित के अकाउंट से सबसे ज्यादा रकम ट्रांसफर हुआ था। विरेन्द्र गुप्ता की बेटी नेहा गुप्ता जो बिलासपुर में निवास करती है। बहु काजोल का मायका भी बिलासपुर में है। लड़का चन्द्रशेखर गुप्ता भी अपने ससुराल बिलासपुर गया हुआ था। पुलिस की टीम ने बिलासपुर पहुंचकर काजोल गुप्ता से पूछताछ किया।

पूछताछ के दौरान काजोल ने कबूला की उसके पति चंद्रशेखर गुप्ता और ननंद नेहा गुलहरे द्वारा उसका एयरटेल पेमेंट बैंक में अकाउंट खोलवाया गया। घर पर आने वाले शेष कुमार साहू के खाते से उसी के मोबाईल के माध्यम से ननंद और पति के द्वारा अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करना स्वीकार किया गया।

बिलासपुर से तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने तीनों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर भिलाई लाया है। मार्च 2022 से उसके मोबाईल फोन पर नेट बैंकिंग/ UPI एक्टीवेट कर नेहा गुलहरे, चंद्रशेखर गुप्ता ने अलग-अलग समय में 18 लाख रूपये को काजोल गुप्ता के एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते में ट्रांसफर कर, रकम को निकालकर खर्च किया। उस पैसों से बाइक, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आलमारी, सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल फोन, लिया और भाई के शादी में 5-6 लाख रूपये खर्च भी किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

  • चन्द्रशेखर गुप्ता उर्फ शेखर पिता विरेन्द्र गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी बाम्बे आवास जवाहर नगर, वैशाली नगर भिलाई
  • काजोल गुप्ता पति चन्द्रशेखर गुप्ता उम्र 19 वर्ष निवासी बाम्बे आवास जवाहर नगर, वैशाली नगर भिलाई
  • गुलहरे पति विजय गुलहरे उम्र 32 वर्ष निवासी करबला रोड थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर

पुलिस ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी पढ़िए;

दिनांक 06.11.2022 को प्रार्थी बलराम साहू पिता शेष कुमार साहू उन 40 वर्ष निवासी ग्राम बोरई थाना पुलगांव जिला दुर्ग थाना उपस्थित होकर लिखित शिकायत दिया कि मेरे पिता शेष कुमार साहू जो कि छ.ग.रा.वि.वि. कंपनी खेदामारा जामुल से दिनांक 30.11.2021 को रिटायर्ड हुए हैं, जिनका रिटायरमेंट का पैसा उसके भारतीय स्टेंट बैंक शाखा सेक्टर -01 भिलाई के खाता क्र. 10621835599 में करीब 18 से 20 लाख रूपये जमा था मेरे पिता श्री शेष कुमार साहू का स्वास्थ्य खराब होने से उपचार के लिए जैमिनी हास्पिटल दुर्ग में दिनांक 16.10.2022 में भर्ती किया हूँ।

उक्त घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. अभिषेक पल्लव (भा.पु.से.) के द्वारा अज्ञात आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री संजय ध्रुव (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) श्री वैभव बैंकर (भा.पु.से.), उप पुलिस अधीक्षक (क्राईम) श्री नसर सिद्धीकी (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में एवं ए.सी.सी. यू. प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा व थाना प्रभारी पुलगांव निरीक्षक प्रदीप सोरी के नेतृत्व में ए.सी.सी.यू. एवं थाना पुलगांव की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

टीम द्वारा प्रार्थी से सभी जानकारियों प्राप्त कर बैंक स्टेटमेंट का सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। जिसमें प्रार्थी के खाते से अधिकांश लेन-देन यू.पी.आई. के माध्यम से होना पता चला, यू.पी.आई. से जानकारी प्राप्त करने पर प्रार्थी के खाते से अधिक से अधिक रकम एयरटेल पेमेन्ट बैंक के एक नम्बर पर ट्रांसफर होने की जानकारी हुई। जिससे उक्त एयरटेल पेमेन्ट एकाउंट का डिटेल एवं मोबाइल धारक का नाम पता प्राप्त किया गया, जो कि काजोल नाम की किसी महिला के नाम से होना पता चला। उक्त प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रार्थी से पुनः पूछताछ किया गया जिससे प्रार्थी के द्वारा अपने पिता शेष कुमार साहू का जामुल में बिजली विभाग में नौकरी करने के दौरान विगत 10-12 वर्षो से जवाहर नगर भिलाई निवासी विरेन्द्र गुप्ता से अच्छी जान पहचान होना व उनके घर हमेशा आना जाना करना बताया।

उपरोक्त सभी जानकारियों का विश्लेषण करने पर पता चला कि काजोल नाम की महिला बिरेन्द्र गुप्ता की बहु हैं, जिसके खाते में अधिक से अधिक रकम ट्रांसफर हुआ है। जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी की पहचान सुनिश्चित की जा सकी, आरोपी की पतासाजी करने पर पता चला कि विरेन्द्र गुप्ता की बेटी नेहा गुप्ता बिलासपुर में रहती हैं और उसकी बहु काजोल का मायका भी बिलासपुर में है

जहाँ पर उसका लड़का चन्द्रशेखर गुप्ता भी अपने ससुराल गया हुआ है। जिससे टीम द्वारा बिलासपुर पहुँचकर काजोल गुप्ता से पूछताछ किया गया जिसके द्वारा एयरटेल पेमेंट बैंक अपने नाम से पति चंद्रशेखर गुप्ता के द्वारा खाता खुलवाना एवं घर पर आने वाले शेष कुमार साहू के खाते से उसी के मोबाईल के माध्यम से ननद नेहा गुलहरे एवं पति चंद्रशेखर के द्वारा अपने खाते में पैसा ट्रांसफर करना बतायी जिससे चंद्रशेखर गुप्ता, नेहा गुलहरे तथा काजोल गुप्ता को पकड़कर लाया गया सभी से विस्तृत पूछताछ करने पर शेष कुमार साहू का विगत 10-12 सालो से अपने घर पर आना जाना, खाना पीना करना इसी दौरान मार्च 2022 से उसके मोबाईल फोन पर नेट बैंकिंग एक्टीवेट कर नेहा गुलहरे एवं उसके भाई चंद्रशेखर गुप्ता के द्वारा अलग-अलग समय पर तकरीबन 18 लाख रूपये को चंद्रशेखर की पत्नि काजोल गुप्ता के एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते में ट्रांसफर कर रकम को निकालकर खर्च कर देना, उसी पैसे से स्लैण्डर मोटर सायकल, फ्रीज, वाशिंग मशीन, आलमारी, 02 नग सोने का मंगलसूत्र, 01 जोड़ सोने का छोटा टाप्सु सोने की अंगूठी, चांदी का करवन, हाथ फूल व चैन, 03 नग स्मार्ट मोबाईल फोन एवं अन्य घरेलू चीजे खरीदना अपने भाई के शादी में 05-06 लाख रूपये खर्च करना शेष रकम 59 हजार रूपये घर पर रखना बताये। आरोपियों की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदा गया उपरोक्त सामान एवं नगदी रकम जप्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना पुलगांव से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव से सउनि नरेन्द्र सिंह, खेमराज पटेल, आर. एल. वर्मा, प्र. आर. संतोष मिश्रा, आरक्षक मुकेश चंद्राकर, अमित गुप्ता, हरिश सिन्हा, महिला प्र. आर. लता सुमन, महिला आरक्षक रामेश्वरी, लोमन साहू, ए.सी.सी.यू. से सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर. चंद्रशेखर चंजीर, आरक्षक जावेद हुसैन, प्रदीप सिंह, नरेन्द्र सहारे, महिला आरक्षक आरती सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ज्वेलरी दुकान में चोरी: दुकान संचालक का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का मामला सामने आया है। जिले के मोती काम्प्लेक्स में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना...

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव संपन्न: अब ओडिशा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी...

CG में अजब गजब मामला: मतदाता पहुंचा वोट देने…...

CG में अजब गजब मामला रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: तीसरे चरण के लिए 67.91%...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। प्रदेश की सातों सीटों पर 67.91% मतदान हुआ है। ये आंकड़े वोटर...

ट्रेंडिंग