CG में 3 घूसखोर गिरफ्तार: एक्शन में ACB… ज्वाइंट डायरेक्टर ने मांगी थी 2 लाख की रिश्वत, 1 लाख लेते रंगे हाथों गिरफ्तार… इधर RI और पटवारी पर भी गिरी गाज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी ने दो कार्रवाई में ज्वाइंट डायरेक्टर, आरआई और पटवारी को गिरफ्तार किया है। रायपुर के इंद्रावती भवन में जहां 2 लाख रुपये घूस लेते ज्वाइंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। वहीं कोरबा में आरआई और पटवारी को पकड़ा है। रायपुर के इंद्रावती भवन में गिरफ्तार संयुक्त संचालक का नाम देव कुमार सिंह है। एसीबी ने संयुक्त संचालक मछली पालन को इंद्रावती भवन में दफ्तर से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी 1 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। उसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिन्हा को पैसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंद्रावती भवन के चौथे मंजिल से गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम में करीब 15 अधिकारी थे।

खबर है कि ज्वाइंट डायरेक्टर ने जांजगीर के सब-इंजीनियर से विभागीय जांच के एवज में रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने दो लाख रूपए रिश्वत की मांग की थी। एक लाख रुपये की पहली किश्त एडवांस में देनी थी, जिसके बाद आज अग्रिम 1 लाख रुपये लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया।वहीं कोरबा में आरआई राठौर गिरफ्तार किया गया है। दो अलग-अलग कार्रवाई में दो अधिकारी गिरफ्तार किये गये हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...