CG में 3 मंजिला कॉम्प्लेक्स ढहा: नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने… बिल्डिंग के पास नाली निर्माण के लिए हो रही थी खुदाई… भरभरा के गिरा तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स

नगर निगम की बड़ी लापरवाही आई सामने, बिल्डिंग के पास नाली निर्माण के लिए हो रही थी खुदाई

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानी बिलासपुर से बड़ी खबर आई है। यहां आज सुबह तीन मंजिला कांप्लेक्स ढह गया। कांप्लेक्स के सामने ही नाला निर्माण के लिए नगर निगम खुदाई कर रहा था। माना जा रहा है कि नगर निगम के बेतरतीब खुदाई के चलते कांप्लेक्स की नींव को नुकसान पहुंचा और वह डह गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अभी तक कोई जनहानि की खबर नहीं है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम 50 करोड़ रुपए की लागत से नालियों का निर्माण करा रहा है। लेकिन, इसकी प्लानिंग में मनमानी के चलते मानसून शुरू होने के बाद भी काम अधूरा है। जगह-जगह सड़कों व गलियों में खुदाई कर दी गई है। जबकि, यह पूरा काम मानसून से पहले हो जाना चाहिए था।

मंगला चौक के रिंग रोड 2 में खुदाई करके नाली बनाने का काम चल रहा है। यहां रानी सती गेट के बाजू में भी नाली बनाने के लिए खुदाई की गई है। जिसके चलते वहां बना तीन मंजिला कॉम्प्लेक्स शनिवार की सुबह भरभरा कर गिर गया। जिसके बाद अब स्थानीय व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया है, और मुआवजे की मांग की गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि, निगम लापरवाही पूर्वक निमार्ण कार्य करा रहा है। जिसका बड़ा खामियाजा एक घर गिरने के रूप में मिला है। लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के चलते घर का बेस कमजोर हुआ है, जिसके चलते बड़ी घटना घटी है। दुकान मालिक विशाल गुप्ता ने बताया कि, लापरवाही पूर्वक नाले के लिए खुदाई की गई, जिसकी जानकारी उन्होंने अधिकारियों को दी थी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया गया।

इस हादसे की खबर मिलते ही सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंच गए हैं। उन्होंने हादसे की जानकारी आला अधिकारियों को दी, जिसके बाद नगर सेना की आपदा प्रबंधन टीम के साथ ही नगर निगम के अफसर मौके पर पहुंच गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...