हसदेव नदी में डूबने से 3 छात्रों की मौत, 26 घंटे बाद तीनों शव बरामद, मृतकों में एक ASI का बेटा

जांजगीर-चांपा। हसदेव नदी में डूबने से तीन छात्रों की मौत हो गई। रेस्क्यू टीम ने 26 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह तीनों के शव बरामद किए। नहाते समय गहराई में चले जाने से तीनों दोस्तों की मौत हुई है।

मृतकों में नेल्सन लकड़ा (15) शामिल था, जो सक्ती जिले में पदस्थ ASI नजारियूस एक्का का बेटा था। युवराज राठौर (14) के पिता दिनेश राठौर प्लांट कर्मचारी हैं, जबकि रुद्र सिंह राज (11) के पिता जयचंद राज किराना दुकान चलाते हैं। तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के कारण तीनों दोस्त बुधवार सुबह करीब 10 बजे साइकिल से हनुमान धारा नहाने गए थे। शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। त्रिदेव घाट के पास उनकी साइकिल, कपड़े और चप्पलें मिलीं, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।

SDRF और पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में रेस्क्यू अभियान चलाया। आज सुबह तीनों बच्चों के शव को बरामद किया गया। मृतक रुद्र (कक्षा 5), युवराज (कक्षा 8), और नेल्सन (कक्षा 9) तीनों जगदल्ला कॉलोनी स्थित मनका पब्लिक स्कूल के छात्र थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...