छत्तीसगढ़ में 3 शिक्षक गिरफ्तार: छात्राओं को जबरदस्ती दिखाते थे अश्लील वीडियो, करते थे छेड़खानी, अब तीनों गिरफ्तार

3 teachers arrested in Chhattisgarh

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में स्कूली छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस घृणित काम को करने वाले कोई और नहीं बल्कि स्कूल के ही तीन शिक्षक हैं। मामला कोमाखान थाने के प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला का है। तीनों आरोपी शिक्षक छुइडबरी के रहने वाले हैं। एक प्राथमिक शाला व दो माध्यमिक शाला के शिक्षक हैं। पकड़े गए आरोपी शिक्षकों के नाम आसकरण साहू, महेंद्र बघेल, प्रमोद चंद्राकर हैं।

छात्राओं ने इस मामले में अपने पालकों से शिकायत की थी। तीनों शिक्षकों में से एक प्राथमिक शाला व दो माध्यमिक शाला के शिक्षक है। पालकों की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने तीनों शिक्षक आसकरन साहू , महेन्द्र बघेल , मनोज चन्द्राकर पर धारा 354, 292, 34 भादवि , 67 आई टी एक्ट , पास्को एक्ट की धारा 8, 10 एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 की धारा 3 (2), (वी ए) के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...