दुर्ग में 3 वाहन चोर पकड़ाए: शहर में घूम-घूम कर देते थे चोरी की वारदात को अंजाम… जानिए पुलिस ने कैसे किया गिरोह का भांडाफोड़

दुर्ग। दुर्ग जिले में लगातार वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे है। दुर्ग पुलिस लगातार ऐसे चोरों पर अपना शिकंजा कस रही है। ताजा मामला दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार 3 व्यक्ति द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में घुम घुमकर वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने पर कोतवाली दुर्ग की टीम द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया।

आरोपियों से पूछताछ करने पर थाना मोहन नगर क्षेत्र में बुनकर संघ संतरा बाड़ी के पीछे एक आटो महेंद्रा अल्फा कमांक CG 07 T 4072 को चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपीगणों से आटो जब्त कर आरोपी के विरूद्ध इस्तगासा क्रमांक 03 / 2023 धारा 41 (1+4) जाफौ / 379 भादवि की कार्यवाही किया गया।

इस कार्यवाही में आरोपीगणों के कब्जे से एक आटो महेन्द्रा अल्फा क्रमांक CG 07 T 4072 किमती करीबन 2,00,000 (दो लाख रूपये) जब्त किया गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक एस. एन. सिंह, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र सिंह ठाकुर, उत्कर्ष सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-

  1. मोह तौसिफ, पिता मोह कासिम, उम्र 25 साल
  2. कालू उर्फ शाहरूख खान, पिता रहीस कुरैशी, उम्र 25 साल
  3. ऐसान अली उर्फ चीरा, पिता हमीद अली, उम्र 23 साल

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत… 2 डॉक्टरों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हादसा हुआ है। इस हादसे में दो डॉक्टरों की मौत हो गई है, वहीं एक डॉक्टर और दो...

छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरण अवार्ड: आवेदन करने के लिए...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण हेतु राज्य शासन ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों से 30 जून 2024 तक...

दुर्ग में चाकूबाजी: आरोपी ने अपने साथियों के साथ...

दुर्ग। दुर्ग के जामुल थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। खबर है कि एक बदमाश ने एक युवक पर चाकू से...

शाला प्रवेश उत्सव: लंबी छुट्टियां मनाकर स्कूल लौटे बच्चें…...

दुर्ग। लंबी छुट्टियां मना कर छात्र अब स्कूल लौट रहे है। दुर्ग में शाला प्रवेश उत्सव में दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर भी पहुंचे।...

ट्रेंडिंग