भिलाई में तेज रफ्तार ने ले ली जान: 3 युवक एक ही बाइक पे थे सवार… तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई… दो की हो गई मौत, एक गंभीर

भिलाई। भिलाई में तेज रफ्तार के चक्कर में दो युवकों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की तेज रफ़्तार बाइक डिवाइडर से टकराने से दो युवकों की मौत हो गई है। वहीं तीसरा युवक का उपचार अस्पताल में जारी है। खबर लगने पर मौके पर पहुंती पुलिस ने शव का शिनाख्त कर परिजनों को घटना की सूचना दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। 

स्मृति नगर पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात 11.30 बजे बाइक सीजी 07 बीपी 4271 में तीन युवक खुर्सीपार निवासी तरुण पाण्डेय 22 वर्ष, हिमांशु कुमार 24 वर्ष और पांडातराई कबीरधाम सूरज कुमार साहू 24 वर्ष सवार थे। रानी आवंतीबाई चौक कोहका के पास बने डिवाइडर से बाइक टकरा गई। घटना में तरुण की मौके पर और सूरज का अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं हिमांशु का उपचार अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि जिस समय घटना हुआ पल्सर बाइक काफी रफ्तार में थी, बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कुछ देर तक युवर सड़क पर पड़े रहे। देर रात बारिश होने से सड़क पर लोगों का आना-जाना कम हो गया था।

पेट्रोल पंप के आसपास के लोगों ने घटना को देख स्मृति नगर पुलिस को जानकारी देने के बाद पेट्रोलिंग की टीम पहुंची। चौकी प्रभारी युवराज देशमुख ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। डिवाइडर से टकरा जाने से दो की मौत हो गई तीसरे युवक का उपचार अस्पताल में जारी है। 

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास : गोल्डन बुक ऑफ...

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के क्षेत्र में जशपुर वनमण्डल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए एक ही दिन में 2 लाख से...

CG News : कपड़े सुखाने के के दौरान हादसा,...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा में एक हृदयविदारक हादसे में पति-पत्नी की करंट लगने से मौत हो...

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...