छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर: प्रदेश में 33 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती… 25 हजार स्कूलों को बनाया जाएगा इंग्लिश मीडियम, धर्मांतरण को लेकर भी बनेगा कानून; शिक्षा मंत्री बृजमोहन ने सदन में किया ऐलान… पढ़िए

  • शासकीय स्कूलों में पहला पीरियड योग, अध्यात्म, देश भक्ति का होगा
  • कांग्रेस सरकार में स्वामी आत्मानंद स्कूल को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया गया है: मंत्री
  • धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में कानून बनेगा, धर्म स्वतंत्र विधेयक इसी सत्र में लाया जायेगा: मंत्री

रायपुर। छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में 33 हजार नये शिक्षकों की भर्ती होगी। इसकी घोषणा छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बजट के अनुदान मांगों के जवाब के दौरान की है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने इस बात भी ऐलान किया है कि छत्तीसगढ़ के 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाया जाएगा। वहीं एक साल में 33 हजार शिक्षकों की पदों पर भर्ती की जाएगी। शिक्षा मंत्री ने इसके साथ ये भी ऐलान किया है कि निजी स्कूल हो या फिर शासकीय सभी स्कूलों में पहला पीरियड स्कूल बच्चों के लिए योग, अध्यात्म, देश भक्ति का होगा।

बृजमोहन अग्रवाल ने सदन में कहा कि, कांग्रेस सरकार में स्वामी आत्मानंद स्कूल को भ्रष्टाचार का गढ़ बनाया गया है। आत्मानंद स्कूलों को पैसा खाने के लिए बनाया गया था। 800 करोड़ रुपए 251 स्कूलों की मरम्मत में खर्च कर दिए गये। आत्मानंद स्कूल और शिक्षकों को कलेक्टर के अंदर ला दिया, जिससे शिक्षकों के भविष्य से भी खिलवाड़ किया गया। 5 साल में 25 हजार स्कूलों को इंग्लिश मीडियम बनाने की भी घोषणा शिक्षा मंत्री ने की। स्कूल शिक्षा मंत्री ने कहा कि 15 साल के भाजपा कार्यकाल में 15 हजार से स्कूल 30 हजार हो गए थे। 50-50 हाई स्कूल और हायर स्कूल खोले जाएंगे। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ में कानून बनेगा। धर्मांतरण पर धर्म स्वतंत्र विधेयक इसी सत्र में लाया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बहुमंजिला आवासीय परिसरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, कोचिंग संस्थानों, होटलों तथा अन्य सार्वजनिक...

अपेक्स बैंक में 18.13 करोड़ का गबन : तीन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक) की बरमकेला शाखा में 18.13 करोड़ रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। बैंक...

स्टेट GST विभाग की बड़ी कार्रवाई : राजनांदगांव में...

रायपुर। राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई...

छत्तीसगढ़ में 10 ट्रेनें रद्द, 5 दिनों तक कई...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य...