CG के सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने ब्लेड से काटे अपने हाथ, कलेक्टर ने बनाई जांच टीम

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर 35 बच्चों ने अपने हाथ में ब्लेड चलाए हैं. इस घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया और स्कूल पहुंचकर पालक और बच्चों की काउंसलिंग की.

यह पूरा मामला धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक अंतर्गत दहदहा गांव का है. जहां पर शासकीय माध्यमिक शाला के करीब 35 बच्चों ने अपने हाथ पर ब्लेड, पीन और कांटे से जोखिमभरा कार्य किया है. स्कूल के प्राचार्य पुनीत राम साहू ने बताया कि छठवीं से आठवीं तक के बच्चों ने अपने हाथों को कांटे और पीन से काटे है. यह सिलसिला पिछले दो महीने से चल रहा था. बच्चे एक दूसरे को देख कर यह कृत्य किए हैं. बच्चों से पूछताछ की जा रही है. परिजनों को भी समझाईस दी गई है कि वह बच्चों पर ध्यान रखें. स्कूल के बाहर और कई बच्चे स्कूल के भीतर हाथ काटे हैं.

वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें स्कूल से फोन कर बुलवाया गया और घटना की जानकारी दी गई बच्चे एक दूसरे को देखकर हाथ काटे हैं. स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए. इसमें परिजनों की भी गलती है कि वह बच्चों पर ध्यान नहीं देते हैं.

बता दें कि दहदहा गांव के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में घटित इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. सभी 35 बच्चों में लड़कों के साथ साथ कुछ स्कूली बच्चियां भी शामिल है. और सभी के हाथों में निशान उभर कर दिख रहे हैं. अब देखना होगा कि बच्चों ने ऐसा कृत्य क्यों किया है और इसके पीछे क्या कारण निकलकर सामने आता है.

इस मामले पर धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा का कहना है कि दहदहा गांव में स्कूली बच्चों ने हाथ क्यो काटा इसके लिए प्रशासन की टीम जांच कर रही है. जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद ही कुछ कह पाना संभव है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...