38वीं विश्व सैन्य पुरुष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप: भिलाई के लाल का कमाल, नौसेना के अधिकारी शिखर सिंह बने सर्वश्रेष्ठ मिडिल ब्लॉकर… म्यांमार में भी जीत चुके है सिल्वर मेडल

भिलाई। ईरान के तेहरान में आयोजित 38वीं विश्व सैन्य पुरुष वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2024 में भिलाई के रहने वाले भारतीय सेवा के खिलाड़ी शिखर सिंह ने सर्वश्रेष्ठ मिडिल ब्लॉकर पुरस्कार जीतकर देश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता देश के विभिन्न वॉलीबॉल टीमों के बीच आयोजित की गई, जिसमें शिखर सिंह की उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उन्हें इस सम्मान का हकदार बनाया। शिखर सिंह, जो भारतीय नौसेना के अधिकारी हैं, ने अपनी खेल यात्रा की शुरुआत सेक्टर-1 वॉलीबॉल ग्राउंड से की थी। उनके कोच सुरेंद्र पाल सिंह और साई राम जाखड़ रहे हैं, जिन्होंने उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिखर ने न केवल इस चैम्पियनशिप में सफलता हासिल की है, बल्कि भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मेडल जीते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और भूपेश बघेल ने शिखर सिंह को पूर्व में भी सम्मानित किए है। उन्होंने म्यांमार में भी एक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया है। शिखर के इस गौरवपूर्ण प्रदर्शन से भारतीय वॉलीबॉल को नई प्रेरणा मिली है और उनके समर्पण ने युवा खिलाड़ियों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है। भारतीय सेवा के खिलाड़ियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी गई है। शिखर सिंह की यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा बलों के...

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन नवा रायपुर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ...

रायपुर में हुई कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी बैठक,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ नेता...

वैशाली नगर के पूर्व विघायक स्व. विद्यारतन भसीन के...

भिलाई। दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. दाउ विद्यारतन भसीन की द्वितीय पुण्यतिथि पर उन्हे सादर श्रद्वांजलि अर्पित करते...

CG – प्रमोशन-ट्रांसफर: वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वाणिज्यिक कर विभाग में पदस्थ अधिकारियों के प्रमोशन के बाद तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार द्वारा जारी...