छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का तबादला, 2 जिलों के प्रभारी सचिव भी बदले… देखिए आदेश की कॉपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का तबादला हुआ हैं और 2 जिलों के प्रभारी सचिव भी बदले गए हैं…

2012 बैच के IAS अफसर अभिजीत सिंह को संयुक्त सचिव, गृह एवं जेल विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संयुक्त सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है।

2015 बैच के IAS अफसर प्रभात मलिक को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, छ.ग. इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स), रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, सुशासन एवं अभिसरण विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ संयुक्त सचिव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

2022 बैच की IAS अफसर नम्रता चौबे
को सहायक कलेक्टर, बलौदाबाजार- भाटापारा से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सरायपाली, जिला-महासमुंद
बनाया गया है।

इसी तरह 2022 के ही IAS अफसर प्रखर चंद्राकर को सहायक कलेक्टर, कांकेर से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सारंगढ़, बिलाईगढ़ जिला-सारंगढ़ बनाया गया है।


दो जिलों के प्रभारी सचिव बदले

राज्य सरकार ने दो जिलों के प्रभारी सचिव बदले हैं। 2008 बैच के IAS राजेश सिंह राणा को सारंगढ़ बिलाईगढ़ का प्रभारी सचिव बनाया गया है, तो वहीं शिखा राजपूत तिवारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की प्रभारी सचिव होगी। जीएडी की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक प्रभारी सचिव को महीने में कम से कम एक बार जिले का भ्रमण कर समीक्षा करनी होगी। भ्रमण से संबंधित टीप चीफ सेकरेट्री को भेजना होगा। इससे पहले राज्य सरकार ने 1 जुलाई 2024 को प्रभारी सचिव की नियुक्ति का आदेश जारी किया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...

नकली शराब गिरोह का पर्दाफाश, प्रिंटिंग संचालक समेत 3...

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ पुलिस ने नकली शराब तैयार करने और उसके लिए फर्जी होलोग्राम व लेबल प्रिंट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले...

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...