CG – एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या: मर्डर के बाद घर के पीछे बाड़ी में बने घुरुवा में दफनाया शव… 3 दिन से लापता था परिवार

एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घर की बाड़ी में एक परिवार के चार सदस्यों की रक्त रंजित लाश पाई गई है। यह पूरा मामला खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम ठूसेकेला के राजीव नगर इलाके का है। मरने वालों में पति-पत्नी और 2 बच्चों है। बताया जा रहा है कि पिछले तीन दिनों से बंद पड़े इस घर से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में जब घर को खुलवाया गया, तो मौके पर मौजूद लोगों की रूहे कांप गयी। पुलिस ने चारों शव को बाहर निकाल लिया है। मृतकों की पहचान पति बुधराम उरांव, पत्नी सोहद्रा, बेटा अरविंद और बेटी शिवांगी उरांव के रूप में हुई है। हत्या किसने और क्यों की है, इसका पता नहीं चल सका है। बुधराम राजमिस्त्री का काम करता था।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ठुसेकेला के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव परिवार निवास करता है। बताया जा रहा है कि बुधराम उरांव का मकान पिछले 3 दिनों से बंद पड़ा है। आज सुबह मकान के अंदर से तेज बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग-स्क्वॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस की मौजूदगी में घर के कमरे को खोलने पर अंदर का नजारा काफी भयावह था।

जगह-जगह खून के छींटे पड़े हुए थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला की हत्या के बाद घर की ही बाड़ी में घूरुवा में गोबर के नीचे शवों को छुपा दिया गया। जिसके बाद पुलिस की टीम ने उक्त स्थान की खुदाई शुरू की गयी। घर में बने कब्र खोदने पर अंदर से पति-पत्नी और 2 बच्चों के शव बरामद होने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गये। परिवार के चारों लोगों की बेरहमी से हत्या कर चारों लाशों को दफना दिया गया था। परिवार के चारों लोगों की निर्मम हत्या कुल्हाड़ी और रॉड से मारकर किये जाने की आशंका जतायी जा रही है।

लेकिन एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर घर में लाश किसने दफना दिया, इसका खुलासा नही हो सका है। पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। बुधराम उरांव और उसके पूरे परिवार की हत्या किसने की ? किस कारण से पूरे परिवार की नृशंस हत्या कर दी गयी? ये वो सवाल है, जिसकी तफ्तीश पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाकर हत्यारों तक पुलिस पहुंच जायेगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...