CG ब्रेकिंग: एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या… आरोपियों ने 6 माह के मासूम सहित चार का किया मर्डर… जांच जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात लोग धारदार हथियार लेकर घर में घुसे थे। तीनों आरोपियों ने मिलकर दो महिला, एक युवक और एक मासूम का मर्डर कर दिया है। वारदात कसडोल थाना इलाके की है।

जानकारी के मुताबिक, छरछेद गांव के एक घर में 4 लोगों की खून से लथपथ लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपियों ने टोनही के शक में मर्डर किया है। फिलहाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मृतक दोनों महिला आपस में बहन है और तीजा पर अपने मायके आई हुई थी। फिलहाल मौके पर बलौदाबाजार पुलिस पहुंची हुई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना कसडोल थाना क्षेत्र के छरछेद गांव की है। बताया जा रहा है तीन आरोपी आज शाम मृतक के घर पहुंची। इस दौरान आरोपियों ने पहले महिलाओं की हत्या की। फिर युवक और एक मासूम को भी मार डाला।

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, आरोपियों ने एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या क्यों की और इसके पीछे का कारण क्या था। इसका पता पुलिस के द्वारा लगाया जा रहा है।

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद पूरे गांव में सनसनी मची हुई है। वहीं, मृतकों के परिजनों का इस हत्याकांड के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मामले में जांच कर रही है।

मृतकों के नाम

  1. चेतराम पिता राम लाल उम्र 45 साल
  2. जमुना बाई केवट
  3. जमुना बाई का छोटा बच्चा
  4. यशोदा बाई केवट

आरोपियों के नाम

  1. रामनाथ पाटले
  2. दीपक पाटले
  3. दिल कुमार पाटले

खबर अपडेट हो रहा है….

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...