मां के साथ सो रही 4 माह की बच्ची का अपहरण, घर के पीछे मिला शव, गांव में दहशत

जांजगीर-चांपा। मां के साथ सो रही चार माह की मासूम बच्ची का दिनदहाड़े अपहरण होने से इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ घंटों बाद बच्ची का शव घर के पीछे खेत में एक छोटे से गड्ढे में मिला। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले का है।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में रविवार दोपहर करीब 2 बजे उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के गोस्वामी परिवार के घर से चार माह की बच्ची के अचानक लापता होने की सूचना मिली। बच्ची की नानी ने बताया कि उसकी बेटी पूनम की शादी शहडोल निवासी राजेश गोस्वामी से हुई है। पूनम की एक तीन साल की बेटी भी है और हाल ही में दूसरी बेटी के जन्म के लिए वह मायके आई थी।

रविवार को दोपहर के भोजन के बाद परिवार के सभी लोग आराम कर रहे थे। पूनम अपनी दोनों बेटियों के साथ एक कमरे में सो रही थी, जबकि उसकी मां बगल वाले कमरे में थी। कुछ समय बाद पूनम नींद से जागी और चार माह की बेटी को बिस्तर पर न पाकर पहले मां से पूछा, लेकिन वहां भी बच्ची नहीं मिली। इसके बाद पूरे घर और पड़ोस में तलाश की गई। जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों व पड़ोसियों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू की और पूनम गोस्वामी के घर के पीछे स्थित खेत में जाकर देखा। वहां एक छोटे से गड्ढे में बच्ची की लाश मिली। उप पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की साइबर ब्रांच, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट के माध्यम से जांच कराई जा रही है, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और अपहरण के साथ हत्या की भी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों...

Durg News : हमर क्लीनिक में स्टाफ नर्स ने...

भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र के घासीदास नगर में हमर क्लीनिक में कार्यरत एक स्टाफ नर्स ने अपने कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर...

CG में बड़ा हादसा : नदी के तेज बहाव...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बिलासपुर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। स्कूल से घर लौट...

महिलाओं को सीएम की बड़ी सौगात, रक्षाबंधन से पहले...

रायपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को सरकार की ओर से बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी...