CG में 4 लोग की हत्या: पति ने पत्नी और तीन बच्चों का गला घोंटकर किया मर्डर, फिर खुद ने भी की खुदकुशी की कोशिश, अवैध संबंध के शक में दिया घटना को अंजाम

CG में 4 लोग की हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी यानि बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां चरित्र शंका के शक में पति ने पत्नी और अपने तीन बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हिर्री निवासी उमेंद्र राम केंवट (34) रोजी-मजदूरी करता था। घर में वह पत्नी सुकरिता (28) और तीन बच्चों के साथ रहता था। सोमवार की रात उमेंद्र शराब के नशे में घर पहुंचा तो पत्नी खाना खाने के लिए बोली, तब वह विवाद करने लगा। दोनों में विवाद इतना बढ़ा कि उसने मारपीट शुरू कर दी।

देर रात हुए इस विवाद के बाद आरोपी उमेंद्र ने दो बेटी और एक बेटे का भी रस्सी से गला घोंट दिया और उनकी हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूट गई। फिर मरने के लिए घर में कीटनाशक ढूंढता रहा। जब कुछ नहीं मिला तो आरोपी थाने पहुंच गया।

वारदात के बाद देर रात करीब 2 बजे उमेंद्र थाने के बाहर रखी बेंच पर सो गया। उसे इस तरह से सोता देखकर पुलिसकर्मियों ने उठाया और पूछताछ की। जब उसने पत्नी और बच्चों की हत्या की बात बताई तो पुलिस को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस उमेंद्र को रात करीब 3 बजे लेकर उसके गांव पहुंची।

पुलिस घटनास्थल पहुंची, तो उमेंद्र की पत्नी के साथ ही उसकी बेटी खुशी केंवट (8), निशा केंवट (4) और पवन केंवट (3) की लाशें कमरे में पड़ी थीं। गांव में चार लोगों की हत्या की खबर मिलते लोग दहशत में आ गए। पूछताछ में उमेंद्र ने बताया कि उसकी शादी करीब 8 साल पहले जांजगीर-चांपा के अकलतरा में ग्राम बरगवां निवासी सुकरिता से हुई थी।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। इससे परेशान होकर वह पत्नी और बच्चों को छोड़कर ओडिशा किसी कंपनी में काम करने चला गया था। 6 माह पहले ही वह गांव लौटा था। उसके बाद झगड़ा कम हुआ, लेकिन वह पत्नी सकुरिता के चरित्र पर शक करने लगा था।

परिजन ने बताया कि 1 जनवरी को आरोपी उमेंद्र के माता-पिता की शादी का सालगिरह था। रात करीब 10 बजे तक उन्होंने घर पर पार्टी मनाया। इसके बाद परिजन अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए। देर रात हुई इस घटना का परिजन को पता तक नहीं चला। तड़के करीब 3 बजे पुलिस गांव पहुंची, तब उन्हें हत्या की जानकारी हुई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर : राजपत्र में नाम परिवर्तन...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। लंबे समय से नाम परिवर्तन की...

दुर्ग में सराफा कारोबारी पर चाकू से हमला, 11वीं...

दुर्ग। जिले में एक ज्वेलरी कारोबारी पर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी...

वर्षों पुरानी मांग पूरी, चंडालपुर अब कहलाएगा चंदनपुर, राजपत्र...

रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम चंडालपुर का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर चंदनपुर कर दिया गया है। तेज बारिश के बीच शुक्रवार देर...

भारी बारिश से परसदा में बाढ़, 5 घंटे चला...

दुर्ग। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम परसदा में...