CG – शिक्षा विभाग एक्शन में: एक ही दिन में 49 शिक्षक निलंबित, जानिए सस्पेंड करने की वजह

CG

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 38 शिक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई के बाद अब सरगुजा में भी 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। सरकार के युक्तियुक्तकरण के बाद भी शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया था, सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुये 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही 4 और शिक्षकों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।

शिक्षकों की इस कार्रवाई से हड़कंप है। दरअसल पोस्टिंग के बाद ज्वाइन नहीं करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने दिया है। 13 जनवरी तक कार्रवाई कर 15 जनवरी तक पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है। लिहाजा अब शिक्षा विभाग हरकत में आया है।

कांकेर में 38 शिक्षकों के बाद सरगुजा जिले में जिला शिक्षा विभाग ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में शिक्षकों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है। युक्तियुक्तकरण (Rationalization) की प्रक्रिया के तहत नई पदस्थापना मिलने के बावजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले 11 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा विभाग और शिक्षक समुदाय में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Exit mobile version