नहाते समय गहरे पानी में डूबने से 5 बच्चों की मौत, सीएम साय ने जताया दुख

रायपुर। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र एवं जगदलपुर के हजारीगुड़ा गांव में पांच मासूम बच्चों की नहाते समय गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पांच बच्चों की मौत की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान करने एवं शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

सीएम ने कहा, इस संदर्भ में जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शासन के नियमानुसार चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दे दिए गए हैं। बारिश के इस मौसम में तेज प्रवाह वाले नदी-नालों एवं गहरे जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने की आम जनता से अपील करता हूँ।

Exit mobile version