इंजीनियर के घर से मिले 5 करोड़ कैश: निगरानी टीम ने इंजीनियर के 5 ठिकानों पर की छापेमारी… नोटों का बंडल देख हैरान हो गई टीम… बेशुमार दौलत बरामद

पटना/किशनगंज। बिहार में निगरानी टीम (विजलेंस) के छापे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ग्रामीण कार्य विभाग में पदस्थ एक कार्यपालक इंजीनियर के घर से करोड़ों रुपए कैश बरामद हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंजीनियर के घर से अभी तक करीब 5 करोड़ रुपए कैश मिले हैं। इसके अलावा टीम को अन्य कीमती सामान और गहने भी मिले हैं। इंजीनियर संजय राय के घर में मिले कैश की अभी भी गिनती की जा रही है। उनके पटना और किशनगंज स्थिति ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पटना और किशनगंज के ठिकानों की छापेमारी
जानकारी के अनुसार, विजलेंस विभाग की टीम ने पटना और किशनगंज के ठिकानों पर छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि किशनगंज के ठिकाने से करीब 4 करोड़ रुपए बरामद किए गए है जबकि पटना स्थिति आवास से 1 करोड़ रुपए की पटना स्थिति फ्लैट से मिली है।

चांदी के मोर मिले
टीम को छापेमारी के दौरान संजय राय के किशनगंज स्थिति आवास से उन्हें एक चांदी का मोर मिला है। बताया जा रहा है कि कैश इतना अधिक है कि कई बैंकों से गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है।

हर शनिवार पटना आते थे
जानकारी के अनुसार, संजय राय हर शनिवार को किशनगंज से पटना आते थे। उनके साथ दो गाड़ियां होती थीं एक गाड़ी में उनके पास कैश होता था जबकि दूसरी गाड़ी में वो खुद आते थे। बताया जा रहा है कि रेड इंजीनियर के एक कैशियर के घर पर भी पड़ी है। इस रेड में करीब 13 अधिकारी मौजूद हैं।

पटना में फ्लैट में केवल पत्नी
जानकार के अनुसार, जब टीम रेड करने पहुंची तो पटना स्थिति आवास में केवल उनकी पत्नी थी। वहीं, संजय राय के बारे में बताया जा रहा है कि वो अभी किशनगंज में ही हैं। घर में नोटों की खदान देखकर निगरानी विभाग की टीम एक बार चौंक गई। लेकिन जब कार्रवाई आगे बढ़ी तो इंजीनियर के घर से बेसुमार दौलत निकली है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: 150 किलो मिठाई और...

रायपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने रायपुर में बड़ी कार्रवाई...

बंदी की मौत के 3 साल बाद हत्या का...

जांजगीर-चांपा। जिले में बंदी जगदीश गोंड की मौत के करीब तीन साल बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम की जांच रिपोर्ट...

CG में जसगीत गाने जा रही महिलाओं को तेज...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर में शुक्रवार रात करीब 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार...