भिलाई में 5 दिवसीय देवांगन पुराण कथा का आयोजन: पहले दिन महिलाओं ने गेड़ी नृत्य के साथ निकाली कलश यात्रा

भिलाई। भिलाई के कोहका में देवांगन समाज के द्वारा माता परमेश्वरि मंदिर में देवांगन पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी शुरुआत 1 फ़रवरी से हो चुकी है। 5 फ़रवरी को इसका समापन किया जाएगा। इस पुराण कथा के कथा वाचक पंडित संतोष राव जी (खरोरा वाले) है।

पहले दिन विशेष शोभायात्रा में महिलाओं के कलश एवं गेड़ी नृत्य के साथ यात्रा बहुत ही शोभायमान थी। इस यात्रा में अनेक लोग शामिल हुए प्रथम दिवस में माता की मूर्ति स्थापना के पश्चात माता परमेश्वरी की कथा से अनेक लोगों ने इसका लाभ उठाया।

इस पांच दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिवस 5 फरवरी को माता परमेश्वरी महोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम युवक युवती परिचय सम्मेलन ,प्रतिभाओं का सम्मान व अन्य कार्यक्रम होगा। देवांगन समाज ने श्रदालुओं से मां परमेश्वरी की महिमा तथा जाति गोष्ट की उत्पत्ति को जानने एवं समझने हेतु उक्त ज्ञान यज्ञ में पधार कर माता परमेश्वरी के आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करने का निवेदन किया गया है।

अध्यक्ष /सचिव
देवांगन समाज को कोहका, भिलाई
सूरज देवांगन
मुकेश देवांगन संरक्षक
कौशल देवांगन
महिला प्रमुख अध्यक्ष
सीमा देवांगन
रीना देवांगन
करुणा देवांगन
तारा देवांगन, शैलेंद्र दीवाना

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...